स्पाई पर आधारित यशराज की 5 फिल्में जिन्हें मिस नहीं करना चाहेंगे आप: YRF Spy Universe
YRF Spy Universe

YRF Spy Universe: बालीवुड में इस समय टिपकिल इमोशनल ड्रामा फिल्मों के साथ एक्शन बेस्ड स्पाई मूवीज का भी क्रेज चल रहा है। यशराज मूवीज को देख लें हॉलीवुड की तर्ज पर स्पाई यूनिवर्स पर आधारित फिल्मों का निमार्ण कर रहा है। इसके तहत अब तक 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3, 12 नवंबर को दीवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस आर्टीकल में हम यशराज की उन 5 फिल्मों का जिक्र करेंगे जो स्पाई पर बेस्ड एक फुल एंटरटेनमेंट और थ्रिलर से भरपूर हैं।

टाइगर 3

सलमान और कैटरीना की जोड़ी को हमेशा से ही पसंद किया गया है। सलमान को यशराज ने स्पाई वर्ल्ड में टाइगर के तौर पर प्रस्तुत किया है। वैसे भी बॉलीवुड में सलमान की इमेज एक हीरो की है। और स्पाई मूवीज में उन्हें सुपरहीरो के तौर पर देखना फैंस को खासा पसंद आता है। हालांकि फिल्म की सटीक कहानी क्या होगी यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन अभी तक कि जानकारी के मुताबिक इसकी कहानी एक था टाइगर से कनेक्टेड हैं। जहां जोया का किरदार निभाने वाली कैटरीना का एक पास्ट है। रणवीर शौरी के निभाए गोपी के कैरेक्टर की भी वापसी होगी। जोया और टाइगर एक मिशन पर जाएंगे। इस मूवी में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

पठान

पठान की फिल्म की बात हो और बेशर्म रंग गाने की चर्चा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मूवी का यह गाना बिकनी के कलर की वजह से विवाद में आया था। लेकिन हां सभी आपत्ति और विवादों के बावजूद भी शाहरुख ने फिल्म में ऐसा अभिनय और एक्शन किया जो उनके फैंस की उम्मीदों से भी परे था। शाहरुख ने साबित किया कि बॉलीवुड का किंग खान उन्हें क्यों कहा जाता है। इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ एजेंट के तौर पर नजर आए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंट दीपिका विदेश में ट्रैप करती है। इसमें विलेन के तौर पर जॉन अब्राहम थे। फिल्म में कहानी से कहीं आगे उसका एक्शन हावी रहा। दुबई में बुर्ज खलीफा का एक्शन सीन तो हमेशा याद रहने वाला है। फिल्म में शाहरुख हिंदुस्तान को बॉयो वार होने से बचा लेते हैं।

वॉर

साल 2019 में आई मूवी वॉर में रितिक रौशन का एक्शन और इस कहानी बहुत अलग थीं। इसमें रितिक ने कबीर का किरदार निभाया था। इसमें रितिक अपने देश को बचाने के लिए यह दिखावा करते हैं कि वे देशद्रोही हैं जबकि वे दुश्मनों के बीच रहकर भारत के खिलाफ होने वाले दुश्मनों के मंसूबों को असफल बनाते हैं। इस फिल्म में उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी भारतीय सैनिक खालिद को मिलती है। खालिद का रोल टाइगर श्रॉफ ने निभाया था। रितिक के साथ टाइगर का एक्शन भी दर्शकों को खासा पसंद आया था। इसमें नायिका के तौर पर वाणी कपूर की भूमिका भी सराहनीय रही।

टाइगर जिंदा है

यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल थे। इसमें जोया और टाइगर एक मिशन पर निकलते हैं। जहां वे भारतीय नर्सों और पाकिस्तान नर्सो को कैछ कर लिया जाता है। इस फिल्म में बताया गया है कि टाइगर अपनी फैमिली के साथ ऑस्ट्रिया में रह रहा है लेकिन उससे संपर्क किया जाता है ताकि वो इस मुश्किल घड़ी से अपने लोगों को निकाल पाए। वहीं कैटरीना को भी अपने देश की नर्सों को छुड़ाने की जिम्मेदारी मिलती है। दोनों ही ईराक में आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब रहते हैं।

एक था टाइगर

यशराज चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की यह पहली फिल्म थी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य कलाकार के तौर पर सलमान खान और कैटरीना कैफ थे। इसमें सलमान अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर की भूमिका में थे। इसमें उन्होंने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। हालांकि कैटरीना यानी जोया के प्यार में पड़कर वो अपने मिशन से थोड़ा भटक भी जाते हैं। यह फिल्म साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को भी आलोचकों ने भी काफी सराहा था।