छा गया है टाइगर का फर्स्ट लुक, ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं फैन्स: Tiger 3 First Look
TIGER 3 First Look

Tiger 3 First Look: अपने फैंस के लिए उनके पसंदीदा सितारे कुछ न कुछ नया लेकर आते हैं ताकि फैंस का मनोरंजन हो सके। जवान और पठान की दमदार सफलता तो सभी ने देखी, बादशाह खान के बाद अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आकर रहे हैं फैंस के भाईजान। सलमान खान दिवाली पर अपनी फिल्म टाइगर 3 लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ की अपार सफलता के बाद अब सलमान टाइगर 3 में नज़र आएँगे। सलमान ने ‘टाइगर 3’ का अपना पहला लुक शेयर किया है। उनके इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कैसा है टाइगर 3 में सलमान खान का लुक।

फैंस को भाया टाइगर का लुक

फ़िल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ में सलमान का लुक काफी पसंद किया गया था। अब उनकी फिल्म टाइगर 3 में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। इसमें सलमान बन्दूक ताने एकदम टशन में दिख रहे हैं। उनके इस लुक पर फैंस बहुत प्यार बरसा रहे हैं। सलमान के इस लुक ने फैंस में एक्साइटमेन्ट बढ़ा दिया है। उनके फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ट्विटर पर ये लुक #टाइगर 3 से ट्रेंड कर रहा है।

ट्रेलर कब होगा रिलीज़

फ़िल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगा। फ़िल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान खान और कटरीना के अलावा फिल्म में रिद्धि डोगरा आशुतोष राणा , इमरान हाशमी और विशाल जेठवा जैसे कलाकार नज़र आएँगे। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो देखना होगा लेकिन फैंस ने सलमान के लुक को पसंद कर लिया है,जिसके बाद अब ट्रेलर का इंतज़ार जारी है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...