‘छल-शह और मात, ‘मधुबाला जैसे सीरियल्स से अपनी यादगार छवि बनाने वाले अविनेश अब शो ‘तूसूरज, मैं सांझ पियाजी में बतौर उमाशंकर दिखेंगे। पेश है गरिमा अनुराग की उनसे हुई बातचीत के अंश-
अपने कैरेक्टर उमाशंकर से आपने क्या सीखा है?
उमाशंकर दूसरों को बदलने की कोशिश नहीं करता। उसकी अपनी सोच है, लेकिन वो अपनी सोच दूसरों पर नहीं थोपता। मैं पहले दूसरों को बहुत समझाता रहता था, या यूं कहिए टांग अड़ाता रहता था, उमाशंकर को समझने के बाद मैंने ये काम काफी कम कर दिया है।
‘दिया और बाती की टीम के साथ काम कर रहे हैं। कितना प्रेशर है?
हां, प्रेशर और चुनौतियां दोनों ही हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि लोगों के दिलों में जगह बनाने में हर शो और इंसान को समय लगता है। तो मैं तैयार हूं।
उमाशंकर तो बहुत धार्मिक हैं, आप कितने धार्मिक हैं?
मैं भगवान में पूरा भरोसा करता हूं। मैं रोज़ सुबह उठकर पाठ करता हूं। जब सुबह नहीं कर पाता तो शाम में जरूर करता हूं।
टीआरपी से कितना प्रभावित होते हैं?
नहीं, मैं टीआरपी के बारे में जल्दी नहीं सोचता। कभी कोई इस बारे में बात करे तो ही ये याद आता है। मैं काम पर फोकस करता हूं। मेरा मानना है कि काम में संतुष्टि होनी चाहिए।
एक्टिंग के अलावा आपको क्या पसंद है?
मुझे खाना खाना और जिम जाना बेहद पसंद है। मुझे जंक फूड खाना बेहद पसंद है। मैं खुद अपना खाना बनाता हूं। ज्यादातर मैं ओट्स, ब्राउन राइस, राजमा या कोई भी सब्जी आसानी से बना लेता हूं। अगर मुझे फिट दिखने की जरूरत नहीं पड़ती तो मैं सिर्फ बर्गर और पिज्जा ही खाना पसंद करता हूं।
मेरा फिटनेस मंत्रा
1. एक घंटे हर रोज जिम जाना।
2. दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीना।
3. आज कल उमाशंकर के लिए मैं योगा भी करने लगा हूं
जिसमें सूर्य नमस्कार खासतौर से शामिल है।
ये है सलाद की मेरी रेसिपी
पहले पैन में छोटे आलू को हल्का फ्राई करें। आलू को टोफू, चिकन और प्रॉन के साथ मिला सकते हैं या रिप्लेस कर सकते हैं। अब एक बड़े बाउल में कैपि्सकम, रेड यलो बेल पेपर, खीरा, टमाटर, केल, लेट्यूस, आइस बर्ग, फेटा चीज़, मशरूम काट कर मिलाएं। इसमें हनी मस्टर्ड सॉस मिक्स करें। मैं एक स्पेशल जर्मनी की ड्रेसिंग यूज करता हूं। आप अपने टेस्ट के अनुसार कोई भी ड्रेसिंग डाल सकते हैं। बस, तैयार है अविनेश स्टाइल
ये भी पढ़ें-
