36वां सप्ताह – इस समय आपके शिशु का वजन करीब 6 पौंड और लंबाई करीब 20” होगी,शिशु आपकी बाँहों में झूलने के लिए लगभग तैयार है। इस समय शिशु के तंत्र बाहरी जीवन के लिए तैयार हैं। हालांकि पाचन तंत्र का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। अभी उसके पास नाल से अपना पोषण पहुँच रहा है इसके लिए पाचन की जरूरत नहीं है। ज्यों ही शिशु स्तनपान करेगा या बोतल से दूध पीएगा, उसका पाचन तंत्रकाम करने लगेगा और डायपर गंदे होने शुरू हो जाएँगे।
37वां सप्ताह :-एक मजेदार खबर! यदि वह आज जन्म ले ले तो उसे फुलटर्म माना जाएगा।इसका मतलब यह नहीं कि उसका विकास पूरी तरह हो चुका है इस सप्ताह में उसका आधा पौंड वजन भी बढ़ सकता है, इस समय औसत भ्रूण का वजन करीब 6 1/2 पौंड होता है (हालांकि भ्रूण का वजन अलग-अलग हो सकता है)। आपके शिशु के सुंदर गालों,कुहनियों, कंधों व कलाइयों में वसा जमा हो रही है।
38वां सप्ताह :– शिशु का वजन 7 पौंड व लंबाई करीब 20” होगी। वह अब आने वाले समय के लिए काफी हद तक तैयार है। उसे थोड़े बहुत काम निपटाने हैं। अपने फेफड़ों को तैयार करना है और फिर वह आपकी बाँहों में होगा।
39वां सप्ताह :- इस समय डिलीवरी तक विकास थोड़ा थम सा जाता है। औसतन वजन 7 से 8 पौंड व लंबाई 19 से 21” के बीच होगी। वैसे उसके दिमाग का तेजी से विकास हो रहा है। गुलाबी त्वचा हल्की सफेद हो रही है लेकिन उसकी असली त्वचा का रंग तो पिगमेंटेशन के बाद ही सामने आएगा अब उसका सिर आपके पेल्विस तक आ गया होगा। इसका मतलब है कि आपको सांस लेने में तो आसानी हो जाएगी लेकिन चलने में दिक्कत होगी।
40वां सप्ताह :-बधाई हो! गर्भावस्था का अंत होने का समय आ गया है। इस समय शिशु का वजन 6 से 9 पौंड के बीच और लंबाई 19 से 22” के करीब हो सकती है हालांकि वजन व लंबाई कम-ज्यादा हो सकती है। हालांकि शिशु आपको पहली बार देखेगा लेकिन वह आपकी आवाज पहचानता है। अब देखना यह है कि वह आपकी ड्यू डेट से थोड़ा पहले जन्म लेगा या फिर बाद में‒
41वां सप्ताह :– लगता है कि उसे चेकआउट करने में समय लग रहा है। 5 प्रतिशत से भी कम बच्चे दी गई तारीख पर पैदा होते हैं। 80 प्रतिशत बच्चे अपने गर्भाशय होटल को इतनी आसानी से छोड़ना पसंद नहीं करते। याद रखें,कि कई बार डेट ओवर ड्यू नहीं होती आपकी निकाली गई तारीख भी गलत हो सकती है।जन्म की तिथि के कई दिन बाद पैदा होने वाले शिशु झुर्रीदार, शुष्क त्वचा वाले होते हैं क्योंकि डिलीवरी डेट से पहले उनकी सुरक्षा का आवरण खत्म हो चुका होता है। हालांकि ये लक्षण अस्थायी होते हैं। उनके नाखून काफी बड़े होते हैं। वे दूसरे शिशुओं से ज्यादा चौकन्ने होते हैं, आँखें पूरी तरह खुली होती हैं। डॉक्टर ऐसे शिशुओं पर लगातार नजर बनाए रखते है।
अब आपका गर्भाशय ठीक पसलियों के नीचे है और उसके माप में भी खास बदलाव नहीं आ रहा। प्यूबिक बोन से गर्भाशय की ऊंचाई करीब 30 से 40 से.मी. है। आपका वजन काफी कम बढ़ रहा है। आपके पेट का फैलाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि शिशु इस धरती पर कदम रखने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़े-
आठवां महीना – लगभग 32 से 35 सप्ताह में शिशु का विकास
गर्भावस्था के आठवें महीने में होते हैं ये चेकअप
गर्भावस्था में पैरों की सूजन कम करने के 8 आसान उपाय
