1. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कुछ मिनटों तक मलाई से चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन के छतिग्रस्त टीश्यूज रिपेयर हो जाते हैं और साथ ही स्किन हेल्दी बनी रहती है। 
  2. चेहरे को गोरा बनाने के लिए मलाई में थोड़ा सा शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं।  इससे आपकी स्किन गोरी और खूबसूरत नज़र आएगी।
  3. अगर आप चेहरे के टैनिंग से परेशान हैं, तो कच्चे दूध में एक रेसा केसर का मिला कर चेहरे पर लगाएं। इससे न केवल आपकी त्वचा गोरी होगी बल्कि चेहरे की टैनिंग भी दूर होगी। 
  4. चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं, तो मलाई में थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर रोजाना लगाएं। फिर जैसे ही मलाई सूख जाए तो चेहरे को धो लें।
  5. अगर आप चेहरे के झुर्रियों से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना चेहरे पर मलाई लगाना शुरू कर दें। इससे चेहरा लंबे समय तक जवां रहता है। साथ ही मलाई में मौजूद प्रोटीन और विटामिन स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है, जिससे स्किन जवां बनी रहती है।

यह भी पढ़ें –क्या आप गर्मियों के लिए तेयार हेंः आपके लिए कुछ सुझाव

आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com