जानिए सब कोरियोनिक ब्लीड के बारे में –
यह क्या है?
इसे ‘सब कोरिओनिक टीमाटोमा’ भी कहते हैं। इसमें यूटेराइन लाइनिंग व कोरियन के बीच या प्लेसेंटा के नीचे खून जम जाता है। हालांकि ऐसे मामले में भी ज्यादातर महिलाएँ स्वस्थ शिशुओं को जन्म देती हैं लेकिन प्लेसेंटा के नीचे रक्त की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
यह कितना सामान्य है? करीब 1 प्रतिशत मामलों में ऐसा होता है। पहली तिमाही में होने वाले रक्तस्राव में 20 प्रतिशत मामले इसी के होते हैं।
इसके संकेत व लक्षण क्या हैं? पहली तिमाही में रक्तस्राव इसका लक्षण हो सकता है लेकिन कई बार बिना किसी लक्षण के भी रुटीन अल्ट्रासाउंड में इसका पता चलता है।
आप जानना चाहेंगे
सब कोरिओनिक रक्तस्राव से शिशु को हानि नहीं होती। टीमाटोमो का सुधार अपने-आप ही हो जाता है।
आप व आपके डॉक्टर क्या कर सकते हैं? यदि ऐसा रक्तस्राव हो तो डॉक्टर को बुलाएं।वे जांचेंगे कि किस वजह से और किस जगह पर रक्तस्राव हो रहा है।
ये भी पढ़े-
