नवरात्रि के नौ रंग है निराले, रंग के अनुसार करें अपना मेकओवर: Navratri Makeover Tips
Navratri Makeover Tips Credit: Istock

नवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है तृप्ति डिमरी के ये लुक्स: Tripti Dimri Chaitra Navratri Looks

आज हम आपको तृप्ति डिमरी के कुछ डिज़ाइनर आउटफिट के बारे में बताने वाले हैं, जिसे रीक्रिएट करना बेहद आसान है।

Chaitra Navratri Looks: फिल्म ‘ एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के स्टाइल स्टेटमेंट की महिलाएं दीवानी है। तृप्ति फैशन के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। लहंगा हो या साड़ी तृप्ति जो भी पहन लेती है, महिलाएं उसे कॉपी करना पसंद करती हैं। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का त्यौहार आ गया है, तो आप तृप्ति जैसे आउटफिट भी पहन सकती है और उनके लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आज हम आपको तृप्ति डिमरी के कुछ डिज़ाइनर आउटफिट के बारे में बताने वाले हैं, जिसे रीक्रिएट करना बेहद आसान है।

Also read: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन की पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े: Chaitra Navratri Outfits

ब्लश पिंक कलर के नेट साड़ी के साथ तृप्ति ने व्हाइट डीप नेक ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके साड़ी में छोटे छोटे फूलों की एंब्रॉयडरी भी है और बॉर्डर को सफेद सेक्विन लेस से सजाया गया है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने शाइनी मेकअप किया है। जो लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। लुक कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में स्लीक बन बनाया है।

तृप्ति ने पेस्टल कलर के अनारकली सूट के साथ पर्पल कलर का वेलवेट फैब्रिक वाला एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा कैरी किया है। उनके दुपट्टे के बॉर्डर को मिरर और सेक्विन वर्क से सजाया गया है। जो लुक को बैलेंस करने का काम कर रहा है। डायमंड के ड्रॉप डाउन इयरिंग्स के साथ उन्होंने शाइनी ग्लॉसी मेकअप किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया है और पैरों में आउटफिट से मैच करता हुआ जूती पहना है।

तृप्ति ने इस फोटो में व्हाइट नेट फेब्रिक वाले सेक्विन साड़ी के साथ मैचिंग बैकलेस ब्लाउज़ पहना है। उनके साड़ी में फ्लावर एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है। साथ ही उसके बॉर्डर को छोटे छोटे मोतियों के अलावा सेक्विन वर्क से सजाया गया है। अगर आप ऐसी साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज़ नहीं पहनना चाहती है तो मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहन सकती हैं। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने स्मोकी आईज़ मेकअप किया है।साथ ही अपने चिक बोन्स को हाई लाईट किया है।

पर्पल कलर के प्लेन साड़ी के साथ तृप्ति ने ब्लैक सेक्विन वर्क वाला डीप नेक ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वह सुपर हॉट लग रही हैं। अगर आप ऐसी साड़ी के साथ पूजा में डीप नेक ब्लाउज़ नहीं पहनना चाहती हैं, तो राउंड नेक या बोट नेक ब्लाउज़ भी सिल्वा सकती हैं। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने ग्लिटरी आई मेकअप किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लो पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ आगे से बैंग्स निकाला है, जो देखने में अच्छा लग रहा है।

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने इस फोटो में येलो कलर के शिफॉन साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। उनके साड़ी के बॉर्डर को गोल्डन लेस से सजाया गया है। शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने आंखों में विंग्ड आईलाइनर लुक क्रिएट किया है। साथ ही कानों में टॉप्स इयरिंग्स पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए तृप्ति ने बालों में मैसी बन बनाया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...