गर्मियों में घर के डेकोरेशन में करें ये बदलाव, हर कोई करेगा तारीफ: Summer Home Decor Tips
Summer Home Decor Tips

गर्मियों में घर के डेकोरेशन में करें ये बदलाव, हर कोई करेगा तारीफ: Summer Home Decor Tips

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी के मौसम अपने घर को अच्छी तरह से डेकोरेट कर पाएंगी।

Summer Home Decor Tips: महिलाएं प्रत्येक मौसम में अपने घर को अलग तरीके से डेकोरेट करना पसंद करती हैं। खासतौर में गर्मी के मौसम में घर को डेकोरेट करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, ऐसे मौसम में घर से जल्दी बदबू आना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप घर को सही तरीके से डेकोरेट करती हैं, तो आपका घर न सिर्फ देखने में अच्छा लगेगा। बल्कि इसकी खुशबू आपके मेहमानों को भी काफी प्रभावित करेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी के मौसम अपने घर को अच्छी तरह से डेकोरेट कर पाएंगी।

Also read: एरोपोनिक्स तकनीक से हवा में उगायें फल फूल और सब्जियां: Aeroponic Plants

Summer Home Decor Tips
Light Printed Curtains

अगर आप अपने घर को बिल्कुल नेचुरल लुक देना चाहती हैं तो फूल पत्तियों के प्रिंट वाले कॉटन कुशन, सोफा कवर और टेबल कवर घर में बिछाएं। इस आइडिया से घर के साथ-साथ आपका मन भी खिलखिला रहेगा। गर्मी के लिए कॉटन फेब्रिक बेस्ट होते हैं।

indoor Plants
indoor Plants

घर को और भी प्राकृतिक रूप देने के के लिए आप घर के अंदर और चारों ओर पत्तेदार पौधे लगाएं। इंडोर-प्लांट्स किसी भी घर के इंटीरियर्स को ब्यूटीफुल बनाते हैं। प्लांट्स नैचरल एयर फिल्टर्स का काम करते हैं, इसलिए इनसे घर के अंदर की हवा भी साफ रहती है। आप फर्न्स और ऑर्किड्स अपने घर में लगा सकती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट्स को भी घर के बालकनी एरिया में लगाया जा सकता है, जिससे घर की कूलिंग अच्छी रहेगी।

Aroma Candle
Summer Friendly Aroma Candle

अच्छी खुशबू किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। ऐसे में गर्मियों के दौरान सुंगधित मोमबत्तियों का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप लिविंग रूम या बेड रूम में गर्मियों के दौरान ताजगी चाहते हैं तो तुलसी की सुगंध वाली मोमबत्ती का इस्तेमाल करें। इन खुशबू वाले मोमबत्ती से आपका घर और आपका मन दोनों सकारात्मक रहेगा।

गर्मी के मौसम में हमारा घर जल्दी गर्म होने लगता है। ऐसे में आप पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह आपके घर में घुसने वाले सूरज की किरणों को रोकने का काम करते हैं। इसके अलावा आपके घर के पर्दों के फैब्रिक को भी थोड़ा मोटा रखें, ताकि सूरज की किरणें आसानी से घर में ना पहुंच सके।

Summer Home Decor
Summer Home Decor Tips

सर्दी के मौसम में हम सभी अपने घर को गर्म रखने के लिए कालीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप गर्मी के मौसम में मोटे कालीन को हटाकर लाइट लेट वाले हल्‍के कलर के कार्पेट को ड्राइंग रूम में लगाएं।

कई महिलाओं को घर में खास मौकों पर अलग-अलग तरह की लाइट लगाना पसंद होता है, लेकिन गर्मी के मौसम में यह आइडिया आपके घर को काफी गर्म कर सकता है। ऐसे में अगर आपको लाइट लगाना पसंद है तो आप अपने घर के कुछ कोनों पर कस्टमाइज लालटेन और लाइट्स लगवा सकती हैं। ताकि उन्हें जरूरत के अनुसार ऑन और ऑफ किया जा सके।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...