सामग्रीः-
- छिलका रहित मूंगफली 200 ग्राम
- गुड़ 100 ग्राम
विधिः-
- मूंगफली के दानों को दरदरा कूट लें।
- एक कड़ाही में कद्दूकस करके गुड़ व आधा कप पानी डालकर गैस पर चढ़ायें।
- गुड़ की चाशनी गाढ़ी हो जाये तो मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह चलायें।
- तैयार मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में जमा दें।
- इसे कटोरी के पिछले भाग से एकसार करें।
- ठंडा होने पर तेज धार वाले चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
ये भी पढ़ें-
ग्रीन स्प्राउट मूंग एंड कॉर्न ब्राउन राइस
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
