क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप केवल गुनगुनाए और धुन बन जाए ? यह एक ऐसा प्रशन था जो सैमसंग ने खुद से पूछा… और पिछले साल सीक्रेट सी-लैब में अपने कर्मचारियों को इस काम में लगा दिया। इसकी इनोवेशन का ही परिणाम है ‘हम ऑन’ फील द नॉइस। जो आपकी गुनगुनहाट को म्यूजिक ट्रैक में बदल देगा।

अब आपको किसी और की धुन कॉपी करने की जरूरत नहीं है आप चाहें तो खुद का म्यूजिक भी बना सकते हैं वो भी अपनी गुनगुनाहट की धुन से। अभी हाल ही में सैमसंग ने ऐसा ही एप्लिकेशन लांच किया है। जिसका नाम है ‘हम ऑन’ फील द नॉइस, जो कि सैमसंग यूजर के गुनगुनाने से म्यूजिक बनाएगी।

 

 

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह का कोई सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है लेकिन स्मार्टफोन के जरिए इसका इस्तेमाल बेशक नया है। हालांकि अभी इस ऐप का बीटा वर्जन ही आया है। जो कि कुछ वोकल्स को मिलते-जुलते म्यूजिक में बदल देता है। कंपनी का कहना है कि इससे लोग अपनी खुद की हम्मिग को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये जो ऐप दिखाई गई है at South By Southwest एक एनडॉरइड डेबलमेंट है। 

 

देखिए ये वीडियो –

YouTube video

 

ये है इस ऐप की खासियत –

  • आप रिकॉर्ड किए गए यूजर ट्रैक यानि अपनी गुनगुनाहट को एडिट भी कर सकते हैं।
  • म्यूजिक का जॉनर भी बदल सकते हैं। जैसे – रॉक, क्लासिकल, बंजरा आदि।
  • यही नहीं बनाए हुए ट्रैक को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा सकता है।
  • म्यूजिक बैंकग्राउड के लोगों के लिए यह ऐप वाकई बहुत काम की है।
  • म्यूजिक के साथ आप कई तरह के कलात्मक प्रयोग भी कर सकते हैं।

 

तो फिर देर किस बाद की है अब रिकॉर्ड बटन दबाओ और गुनगुनाओ। फिर यह ऐप आपके वोकल को म्यूजिक में बदल देगा। अब अपनी म्यूजिक को प्ले करें ओर इंजॉय करें।