नन्ही देवी ने मां के लिए बनाया प्यारा सा तोहफा, बिपाशा बसु ने शेयर की तस्वीर: Bipasha Basu with Devi
Bipasha Basu with Devi

Bipasha Basu with Devi: बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और अपने अब तक की फिल्मों में किए गए अभिनय से उन्होंने बेहतरीन लुक हासिल किया है। 30 अप्रैल 2016 को उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी और 12 नवंबर 2022 को यह कपल पेरेंट्स बना है। अपने बच्चों के साथ इन दोनों को जी भरकर जिंदगी गुजारते हुए देखा जा रहा है।

Also read: अंदर से आलीशान और खूबसूरत है करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु का घर,देखें तस्वीरें: Bipasha Basu House

बेटी ने बनाया गिफ्ट

8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था, जिसे सभी जगह अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके को बिपाशा बसु ने भी खास तरीके से मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी देवी की क्रिएटिविटी की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें कलरफुल कागज से बनाई गई एक चिड़िया दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा मेरी नन्ही चिड़िया ने पापा की मदद से इसे अपनी मां के लिए बनाया है बिल्कुल पापा की तरह।

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी लगातार क्रिएटिव होती जा रही है। महिला दिवस के मौके पर उनकी बेटी ने उनके लिए प्यारा सा गिफ्ट तैयार किया। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी साझा करने के साथ सभी लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी थी।

फैंस का रिएक्शन

इंटरनेट पर जैसे ही बिपाशा बसु ने यह तस्वीर शेयर की फैंस में इस पर जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा नन्ही बच्ची कलाकार बन रही है। दूसरे ने लिखा यह बहुत ही प्यारा है महिला दिवस की शुभकामनाएं देवी। एक अन्य ने कहा भगवान आपका भला करे।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...