Celebrity Parenting: करण सिंह ग्रोवर अपनी फिल्म फाइटर की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। करण को अपने किरदार के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की है और वे एक बेटी के पेरेंट्स हैं। अब करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी के ओवर फ्रेंडली नेचर पर चिंता जाहिर की है।
read also: बिपाशा बसु जैसी फिटनेस चाहती हैं तो फॉलो कीजिए उनका फिटनेस मंत्रा
करण ने बताया कि क्यों वह मीडिया मे बेटी का चेहरा ढक देते हैं
एक इंटरव्यू में, करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार अपनी बेटी के बारे में बात की और बताया कि वह इतनी कम उम्र में कितनी ज़्यादा मिलनसार है। करण ने शेयर किया कि उन्हें अपनी बेटी देवी का चेहरा ढंकना पड़ता है क्योंकि वह बहुत छोटी है, और जब भी वे एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं, तो वह सभी को फ्लाइंग किस देने लगती है और उनको हाय कहने लगती है और ‘लव यू’, ‘लव यू’ कहती रहती है। इसलिए उन्हें मजबूरन देवी का चेहरा ढँकना पड़ता है।
साथ ही करण ने कहा कि एक बाप होने के नाते वह टेंशन में हैं और उन्हें नहीं लगता कि इसके बाद उन्हें कभी कोई ऐसी जिंदगी मिलेगी। जब देवी बड़ी हो जाएगी, तो वो देवी के पीछे-पीछे घूमते रहेंगे है वो एनोइंग फादर बनेगे। 12 नवंबर, 2023 को करण की बेटी देवी एक साल की हो गईं है। 5 फरवरी 2024 को बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर और देवी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें देवी अपने पापा के चेहरे पर मेकअप कर रही थी।
दिल के छेद पर क्या बोली बिपाशा
नेहा धूपिया से बातचीत के दौरान बिपाशा ने देवी को जन्म देने के बाद पहले चालीस दिनों के अपने सफर के बारे में बताया, उन्होंने बताया था कि देवी के जन्म के बाद पहले चालीस दिनों तक उन्हें नींद नहीं आती थी। 15 दिनों तक वह बिल्कुल अकेली थीं क्योंकि उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। बिपाशा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने परिवार को बच्चे से मिलने नहीं दिया था।
