पार्टनर के संग जा रही हैं घूमने तो ट्रिप को ऐसे बनाएँ रोमांटिक: Romantic Trip with Husband
Romantic Trip With Husband

पार्टनर संग ट्रिप को ऐसे बनाएं रोमांटिक

पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस का तड़का लगाना बहुत जरूरी होता हैI हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने ट्रिप को रोमांटिक बना सकते हैंI

Romantic Trip With Husband: शादी के कुछ सालों के बाद पति-पत्नी को एकदूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताने का बहुत ही कम मौका मिलता हैI समय के साथ उनके रिश्ते में भी बोरियत आने लगती हैI ऐसे में उनके रिश्ते में रोमांस का तड़का लगाना बहुत जरूरी हो जाता है और इसके लिए ट्रिप पर जाने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है, जहाँ वे एकदूसरे के साथ हाथों में हाथ डाल कर घूम सकते हैं और सुकून भरा पल बिता कर अपने रिश्ते को फिर से रोमांटिक बना सकते हैंI आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने ट्रिप को रोमांटिक बना सकते हैंI 

Romantic Trip with Husband
Plan a surprise for your partner

आप दोनों ट्रिप पर घूमने जा रहे हैं तो इस ट्रिप को स्पेशल बनाना भी आपकी जिम्मेदारी है, ताकि आपके पार्टनर को खास होने का एहसास होI इसके लिए आप ट्रिप पर अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज जरूर प्लान करें, क्योंकि यहाँ उन्हें आपके सरप्राइज की उम्मीद नहीं होगीI आप इसके लिए पार्टनर की कोई पसंदीदा चीज़ ला सकते हैं, उन्हें चॉकलेट्स दे सकते हैं या फिर उनके लिए फूलों का गुलदस्ता ला सकते हैं, इससे भी आपके पार्टनर को काफी अच्छा लगेगाI

Spend some time
Spend some time in hotels and resorts

जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो पूरा समय बस बाहर घूमने में ही व्यस्त रहते हैं और फिर दिन भर घूम कर इतना थक जाते हैं कि रात में होटल आने के बाद सीधा सो जाते हैंI आप ऐसी गलती ना करें, आप अपने ट्रिप को रोमांटिक बनाने के लिए थोड़ा समय अपने पार्टनर के साथ होटल में भी बिताएं, उनके करीब जाने की कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी अच्छा लगेI

romantic dinner
Must go for a romantic dinner

जी हाँ, रोमांटिक डिनर से कपल को एकदूसरे के करीब जाने में काफी आसानी होती है और वे अच्छा फील भी करते हैं, इसलिए आप ट्रिप पर अपने पार्टनर के लिए पहले से ही एक रोमांटिक डेट जरूर प्लान कर लेंI डिनर पर टेस्टी-टेस्टी खानों के साथ एकदूसरे से बात करें, एकदूसरे की तारीफ करें और प्यार भरा समय बिताएंI

romantic conversations
Have romantic conversations with your partner

ट्रिप पर घूमने और शॉपिंग करने का मज़ा तो आप हमेशा ही करते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ अलग हटके करेंI आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर छोटी-मोटी रोमांटिक शरारतें करें, बातों-बातों में उनसे उनकी वाइल्ड फेंटेसी के बारे में पूछें और हाँ, आप चाहें तो यहाँ नॉटी गेम्स भी खेल सकते हैं, ऐसा करने से भी कपल्स के बीच प्यार बढ़ता हैI

long walk
Don’t forget to go for a long walk at night

ट्रिप पर पार्टनर के साथ अपने सफर को रोमांटिक बनाने के लिए आप उनके साथ रात में लॉन्ग वॉक या फिर रिसोर्ट के अंदर ही थोड़ी देर वॉक जरूर करेंI इससे आप दोनों एकदूसरे से अपनी बातें शेयर कर पाएंगे और आपके बीच प्यार भी बढ़ेगाI ऐसा करके आप दोनों ही ट्रिप से वापस आने के बाद रिलैक्स भी महसूस करेंगेI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...