पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं टो रिंग्‍स , जानें ये खास डिजाइंस: Toe Rings Design
Latest Toe Rings Design Credit: Istock

Toe Rings Design: वैवाहिक महिलाओं के पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में टो रिंग यानी बिछिए काफी मदद करते हैं। खासकर दुल्‍हन के सोलह श्रृंगार के लिए बिछिए एक महत्‍वपूर्ण अंग माने जाते हैं।  चांदी की बिछिए उपहार में देना सौभाग्‍य और प्रेम का प्रतीक माना गया है। बिछिए कई डिजाइंस और प्रकार के आते हैं लेकिन चांदी की बिछिया पहनना हिंदू संस्‍कृति में शुभ और पवित्र माना जाता है। वेडिंग सीजन की शुरूआत हो चुकी है ऐसे में यदि आप बिछिए के नए और ट्रेंडी डिजाइंस खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो ये डिजाइंस आपके लिए परफेक्‍ट ऑप्‍शन हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: सेहत के लिए फायदेमंद इन हर्ब्स को घर पर ऐसे उगाएं

डायमंड स्‍ट्डड टो रिंग

Toe Rings Design
diamond studded toe ring

दुल्‍हन के लिए सिल्‍वर टो रिंग पहनना बेह‍तर माना जाता है। हालांकि गोल्‍ड टो रिंग्‍स भी आजकल फैशन में इन है लेकिन कुछ लोगों का मानना है सोना पूज्‍नीय होता है इसलिए उसे पैरों में पहनने से परहेज करना चाहिए। यदि आप एक आकर्षक टो रिंग की तलाश में हैं तो डायमंड स्‍ट्डड टो रिंग का चुनाव कर सकती हैं। इसे आप लहंगे, साड़ी या सूट किसी के साथ भी पेयर कर सकते हैं। 

सनफ्लॉवर टो रिंग

टो रिंग्‍स के मार्केट में कई डिजाइंस उपलब्‍ध हैं लेकिन आजकल बड़े डिजाइंस के टो रिंग्‍स महिलाओं द्वारा खासा पसंद किए जा रहे हैं। यदि आप भी बड़े डिजाइंस की तलाश में हैं तो सनफ्लॉवर डिजाइन वाली बिछिया आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती हैं। सनफ्लॉवर डिजाइन की बिछिया दुल्‍हन के पैरों के लिए आइडियल हो सकती हैं। इस डिजाइन को कंपलीट और आकर्षक बनाने के लिए बीच में येलो स्‍टोन लगवा सकते हैं। पैर की अंगुली में सनफ्लॉवर का डिजाइन शक्तिदायक, वफादारी और आराधना का प्रतीक माना जाता है।

बटरफ्लाई टो रिंग

बटरफ्लाई देखने में जितनी खूबसूरत होती है उतने की आकर्षक होते हैं इसके रंग-बिरंगे पंख। बटरफ्लाई डिजाइंस की टो रिंग आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। ये डिजाइन नई दुल्‍हन के पैरों में बेहद सुंदर लग सकता है। बटरफ्लाई टो रिंग को ट्रेडिशनल और वेस्‍टर्न दोनों तरह के परिधानों के साथ कैरी किया जा सकता है।

जेमस्‍टोन टो रिंग

gemstone toe ring
gemstone toe ring

क्‍या आप जेमस्‍टोन पहनना पसंद करते हैं। यदि हां तो आप अपने ज्‍वेलरी बॉक्‍स में जेमस्‍टोन स्‍ट्डड टो रिंग्‍स को शामिल करना ना भूलें। आप अपनी राशि से मेल खाता जेमस्‍टोन भी पहन सकती हैं। इसे आप दुल्‍हन को उपहार के तौर पर भी दे सकती हैं। जेमस्‍टोन वाली बिछिया सिर्फ चांदी तक ही सीमित नहीं है ये प्‍लैटिनम में भी उपलब्‍ध है।

फुटप्रिंट डिजाइन टो रिंग

यदि आप दुल्‍हन या अपने लिए सोने की बिछिया खरीदने का प्‍लान बना रही हैं तो आप फुटप्रिंट डिजाइन टो रिंग का चुनाव भी कर सकते हैं। फुटप्रिंट डिजाइन की टो रिंग आपको फैशनेबल और स्‍मार्ट दिखा सकती हैं। ये टो रिंग आपको बेंड के शेप में मिल जाएंगी जिसे आप वेस्‍टर्न ड्रेस के साथ भी मैच कर सकते हैं। आप चाहे तो इस डिजाइन को सिल्‍वर में भी बनवा सकते हैं। ये आसाधरण सा डिजाइन आपके पैरों की सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।