बढ़ाना चाहते हैं पैरों की खूबसूरती तो अपनाए स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन

सोलह सिंगार में एक चीज बिछिया भी होती है इसीलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत ही ज्यादा होता है, परंतु अब बाजार में अलग-अलग डिजाइन में बिछिया देखने को मिलती है।

Toe Rings Designs: हिंदू धर्म में बिछिया पहनना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। सोलह सिंगार में एक चीज बिछिया भी होती है, इसीलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत ही ज्यादा होता है। अब बाजार में अलग-अलग डिजाइन में बिछिया देखने को मिलती है। आप अपने हिसाब से पहन भी सकते हैं और खरीद भी सकते हैं। इसमें बहुत सारे डिजाइन होते हैं जो पहनने पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इनमें से एक होते हैं स्टोन वाले डिजाइन। इसमें अलग-अलग कलर और अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं, तो आइए आपको कुछ डिजाइन के बारे में जानकारी देते हैं।

प्लेन स्टोन टो रिंग डिजाइन

Plain Stone Toe Ring
Plain Stone Toe Ring

अगर आपको सिंपल चीजें पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप इस तरह के प्लेन स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। यह आपकी पैरों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं और अच्छे से दर्शाते भी हैं। इसी के साथ यह दिखने में बहुत ही ज्यादा एलिमेंट होते हैं। इस तरह के टो रिंग हर महिला पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं, इसीलिए आप एक बार इस तरह के प्लेन स्टोन टो रिंग डिजाइन जरूर ट्राई करें। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।

मोर शेप स्टोन टो रिंग डिजाइन

Peacock pattern
Peacock pattern

इस तरह के मोर डिजाइन के टो रिंग डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसमें आप प्लेन कलर स्टोन और मल्टी कलर स्टोन टो रिंग दोनों ही तरह के ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के डिजाइन बहुत ही ज्यादा यूनिक होते हैं और पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और एडजेस्टेबल भी होते हैं। अगर आपको डिजाइन पसंद है तो इसके लिए आप ऑनलाइन जाकर ऑप्शन सर्च कर सकते हैं या फिर आप ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इस तरह के टो रिंग डिजाइन साड़ी के साथ बहुत ही ज्यादा एलीफेंट लगते हैं।

रेड ब्लू स्टोन टो रिंग डिजाइन

Red Blue
Red Blue

इसमें बहुत सारे ऑप्शन मौजूद होते हैं। अगर आप कुछ कलरफुल पहनना पसंद करते हैं तो आप डबल कलर के शेड वाले टो रिंग ट्राई कर सकते हैं। यह पहनने में और देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इन्हें आप कभी भी किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकते हैं। इस तरह के टो रिंग आपको सिल्वर के साथ-साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी में भी मिल जाते हैं। आप इन्हें पेअर में पहनते हैं तो यह बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से भी खरीद सकते हैं।

ब्लैक स्टोन टो रिंग

black stone
black stone

ब्लैक कलर की ड्रेस हर महिला को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अब ब्लैक कलर स्टोन के टो रिंग भी मिल जाते हैं, जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इस तरह के टो रिंग डिजाइन में हर एक कलर के साथ अच्छे से पेअर किए जाते हैं। यह पैरों को सुंदर दिखाने में मदद करते हैं। यह एडजेस्टेबल होते हैं जिसकी वजह से आप इन्हें कभी भी पहन सकते हैं। इस तरह के टो रिंग अगर आप खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। अगर आप इस तरह के टो रिंग रेगुलर में पहनते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ऑफिस में भी आप इसे अच्छे से कैरी कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...