दूल्हा-दुल्हन के पोट्रेट बनवाएं और उसके साथ टच दें कुछ ऐसा
आज हम आपको कुछ ऐसे खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
Dulha Dulhan Mehndi: शादी का सीज़न हो या फिर कोई तीज-त्यौहार हर एक अवसर पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। हाथों पर लगी मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों की रौनक को बढ़ाता है, बल्कि इससे आपका प्यार भी झलकता है। यूं तो आपको कई तरह की मेहंदी डिज़ाइन मिल जाएगी, लेकिन इन मेहंदी के डिज़ाइन में लोगों को सबसे ज़्यादा दूल्हा-दुल्हन वाला मेहंदी का डिजाइन पसंद आता है। खासतौर पर करवाचौथ, शादी, इंगेजमेंट जैसे अवसर पर महिलाओं को दूल्हा-दुल्हन का डिज़ाइन काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी अपने हाथों पर दूल्हा-दुल्हन वाले मेहंदी का डिज़ाइन बनवा रहे हैं, तो थोड़ा और बदलाव लाएं। आपको इस लेख में कुछ ऐसे खास डिज़ाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग सकता है। आइए जानते हैं दूल्हा-दुल्हन वाले मेहंदी को और कैसे खूबसूरत बनाया जा सकता है।
मांग भरते हुए दूल्हा-दुल्हन के डिज़ाइन

इंटरनेट की दुनिया में आज के समय में कई तरह के मेहंदी के यूनिक डिज़ाइन आपको आसानी से मिल सकते हैं। अगर आप अपने हाथों पर दूल्हा-दुल्हन मेहंदी के डिज़ाइन बनवा रहे हैं, तो शादी के दौरान होने वाले रस्मों रिवाज को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। कई कपल्स के लिए मांग भरना और वर-माला पहनाना काफी खास और खुशनुमा मौका होता है। इस खास अवसर को आप अपने हाथों पर भी मेहंदी के रूप में लगवा सकते हैं। यह काफी अच्छा और यूनिक डिज़ाइन होता। इसके अलावा आप हाथों की बाजुओं पर डोली भी बनवा सकती हैं। इससे मेहंदी का लुक काफी अलग नजर आएगा।
ब्राइडल डिज़ाइन में डालें मोर

अगर आपको मोर के पंख और उसकी खूबसूरती काफी ज्यादा पसंद है, तो आप दुल्हा-दुल्हन के यूनिक डिजाइन में मोर वाला टच भी दे सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको काफी ज्यादा कंफ्यूज़न हो रहा है, तो यह डिज़ाइन आपके सभी कंफ्यूज़न को दूर कर सकता है। मोर के डिज़ाइन की खास बात यह है कि हर सभी के हाथों पर काफी ज्यादा जंचता है। साथ ही इसकी खूबसूरती भी उभरती है।
शहनाईयों वाले लगाएं मेहंदी के डिज़ाइन

दूल्हा-दुल्हन के पोट्रेट के अलावा आप इसमें शहनाई भी बनवा सकते हैं। इससे पूरी मेहंदी का लुक अलग लगेगा। दुल्हन के हाथ पर लगी मेहंदी में दूल्हा-दुल्हन के पोट्रेट के साथ शहनाई बहुत सुंदर लगती है। शहनाइयों वाले मेहंदी के डिज़ाइन दुल्हन के करीबी लोग भी बनवाएं तो अच्छा लगता है। यह आपके हाथों को काफी अच्छा लुक दे सकता है। साथ ही नाच-गान करते हुए आप रस्मों-रिवाज को भी अपने हाथों पर दिखा सकते हैं।
फैमिली वाली डिज़ाइन

अगर आपको अपने मेहंदी के डिज़ाइन में साथी के साथ-साथ परिवार की भी झलक चाहिए, तो आप इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। यह आपके लिए काफी ज्यादा काफी अनोखा डिजॉाइन हो सकता है। इस डिज़ाइन में आप अपने माता-पिता के प्रति प्यार को भी झलकाते हैं, साथ ही अपने साथी की भी झलक पाते हैं।
दुल्हा-दुल्हन की मेहंदी का रचना बहुत ही प्यारा लगता है। जी हाँ, इस तरह के डिज़ाइन से दुल्हन की मेहंदी और भी दूसरों से हटकर लगती है क्योंकि हर कोई शादी में एक से बढ़कर एक डिज़ाइन बनवाता है। ऐसे में दुल्हन तभी हटकर दिखेगी जब इस तरह के एलीमेंट उसमें होंगे। साथ ही इससे पार्टनर को लेकर आपका प्यार भी झलकता है।