स्प्रिंग सीज़न में महिलाएं पहनें इन डिज़ाइन की स्कर्ट: Skirts Designs for Spring
Skirts Designs for Spring

स्प्रिंग सीज़न में महिलाएं पहनें इन डिज़ाइन की स्कर्ट: Skirts Designs For Spring

आज हम आपको कुछ ऐसे डिफरेंट टाइप के स्कर्ट के बारे में बताने वाले हैं, जो स्प्रिंग सीज़न के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Skirts Designs For Spring: महिलाओं के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा स्कर्ट्स बन चुका है, जो आपके लुक को हर अवसर पर खास बना देता है। आप स्कर्ट को कैजुअल से लेकर पार्टी तक में कैरी कर सकती हैं, क्योंकि इसके कई तरह के डिज़ाइन मौजूद है, जिससे एक नया लुक क्रिएट हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे डिफरेंट टाइप के स्कर्ट के बारे में बताने वाले हैं, जो स्प्रिंग सीज़न के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Also read: ट्यूब टॉप को इन तरीकों से करें स्टाइल

Skirts Designs for Spring
A-Line Skirt

अगर आप पार्टी में जा रही हैं, तो आपके लिए ए लाइन स्कर्ट बेहतर ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको एलिगेंट लुक देता है और इसे आप किसी भी टॉप या शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। लेकिन, इस स्कर्ट के साथ अगर आप हाई हील्स पहने तो ज्यादा ब्यूटीफुल लगेंगी।

Micro Mini skirt
Micro Mini skirt

अगर आप शॉर्ट आउटफिट में कंफर्टेबल है, तो आप माइक्रो मिनी स्कर्ट पहन सकती है। अगर आपका लोवर पोर्शन थोड़ा चौड़ा है तो इस स्कर्ट को पहनने से पहले आप शेप वियर पहनना बिल्कुल ना भूले। यह आपके हिप्स और थाईज को बिल्कुल स्लिम लुक देगा।

Asymmetrical Skirt
Asymmetrical Skirt

स्प्रिंग सीज़न के लिए एसिमेट्रिकल स्कर्ट बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता हैं। इस स्कर्ट के साथ फिटेड क्रॉप टॉप न सिर्फ ऑफिस के लिए सही है, बल्कि पार्टी और कैजुअल आउटिंग के लिए भी परफेक्ट है। एसिमेट्रिकल स्कर्ट को आप किसी भी क्रॉप टॉप या टी शर्ट और शर्ट के साथ स्टाइल करके परफेक्ट ग्लैम लुक पा सकती हैं।

Tulle Skirt
Tulle Skirt

अगर आप किसी पार्टी या डेट पर जा रही हैं, तो अपने सिंपल क्रॉप टॉप के साथ ट्यूल स्कर्ट स्टाइल कर सकती हैं। ये स्कर्ट देखने में हैवी व फूली हुई नजर आती है। इसलिए इसके साथ आप सिंपल टॉप ही पहनें, ताकि आपका ओवर ऑल लुक बल्की ना लगे। आप इस स्कर्ट के साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी भी पेयर कर सकती हैं।

Rap Around Skirt
Rap Around Skirt

वसंत ऋतु के लिए रैप अराउंड स्कर्ट भी आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है। यह कई महिलाओं के लिए आइडियल होता है, क्योंकि इसे काफी ईजी टू कैरी कर सकते हैं। इस डिज़ाइन वाले स्कर्ट को आप टी-शर्ट, क्रॉप टॉप के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। कई महिलाएं रैप अराउंड स्कर्ट्स को बिकिनी टॉप के साथ टीम अप करके बीच पर पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप बीच वाले लोकेशन पर वैकेशन प्लान कर रही हैं, तो इसे अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर एड करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...