हर किसी को अपने बालों से प्यार होता है, खासकर की लड़कियों को। लड़कीयों को अच्छा लगता है अपने बालों से खेलना और तरह तरह के बालों से हेयर स्टाइल बनाने का। लड़कियों के खूबसूरती को बढ़ाने वाले भी हमारे बाल ही होते हैं।
अब कर्ल हेयर स्टाइल बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस भी अपने लुक को चेंज करने के लिए अपना रहीं हैं। फिलहाल कर्ल हेयर स्टाइल ट्रेंड में है। जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा ही और साथ ही आपके लुक में बदलाव भी लाएगा।

वेवी हेयर स्टाइल आप ऑफिस में कर सकती हैं। यह काफी ट्रेंड में भी है, अगर आपके बाल छोटे हैं तो और अच्छा है आप हल्के से वेव बना लें। इस लुक करने से आपको एक फॉरमल लुक तो मिलेगा ही साथ ही में आपके लुक में बदलाव भी आएगा। इस हेयर स्टाइल को आप पार्टी में भी कर सकती हैं।

कर्ली हेयर स्टाइल, अगर आपके बाल लम्बे है तो आप ये हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस हेयर स्टाइल में कर्लस आपके थोड़े टाइट होंगे और आप इसे हेयर कर्लर से कर्ल कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल आप कहीं भी बना के जा सकती हैं। क्योंकि कर्ल हेयर हर किसी पर क्यूट लगता है।

किंकी हेयर स्टाइल बॉलीवुड और हॉलीवुड में ज्यादा देखने में आता है, और फिल्म इंडस्ट्री में लुक और हेयर स्टाइल को लेकर कुछ ना कुछ नया ट्राई किया जाता ही है। किंकी हेयर स्टाइल से आपको न्यू लुक तो मिलेगा ही साथ में आप स्टाइलिश भी लगेंगी।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
