Amritsar Places: अगर आप वीकेंड या फिर एक दो दिन के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं और कहीं अपने आस पास की जगह के बारे में ही ढूंढ रहे हैं तो आप को पंजाब के अमृतसर के आस पास की कुछ जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहिए। यह समय घूमने जाने के लिए बेस्ट है क्योंकि इस समय तापमान भी सही है और भीड़ भी ज्यादा नहीं होती है जिससे आप आसानी से मजे से घूम सकते हैं। अमृतसर में बहुत सारी ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहें हैं जहां जा कर आप काफी रिलैक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
Also read: अगर रिश्ते में चाहते हैं स्पार्क तो सेक्स करें शेड्यूल: Schedule Sex Benefits
वाघा बॉर्डर:
भारत और पाकिस्तान को अलग करने वाला वाघा बॉर्डर अमृतसर में ही है और यहां जा कर आप अपनी सेना द्वारा रोजाना परेड में दी जाने वाली शानदार परफॉर्मेंस को देख कर गर्व महसूस कर सकते हैं। यहां जा कर आप को अपने देश पर और ज्यादा गर्व होगा।
डलहौजी:
यह जगह हिमाचल प्रदेश में है और अमृतसर से ज्यादा दूर नहीं है। अगर आप पहाड़ों पर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो यहां जाने का प्लान जरूर करें। खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण आप के मन को पूरी तरह से मोह लेगा।
नदौन:
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में स्थित यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आ कर आप को काफी अच्छा महसूस होगा। अगर भीड़ भाड़ से दूर जा कर कहीं शांति वाली जगह पर सुकून प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस जगह पर जा सकते हैं। यह अमृतसर से 186 किलो मीटर ही दूर है। इसलिए आप को सुबह जल्दी जल्दी निकलना होगा ताकि आप एक दिन में इस जगह को कवर कर सकें।
नूरपुर:
यह जगह भी हिमाचल प्रदेश में ही स्थित है। यहां जा कर प्रकृति प्रेमियों को बड़ा मजा आता है। यहां जा कर आप ऊंचे पहाड़, झील झरनों और सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं।
