सलवार सूट में दिखना है स्मार्ट, तो ये खास पाकिस्‍तानी डिजाइंस देंगे परफेक्‍ट लुक: Pakistani Suits Designs
Pakistani Suits Designs Credit: Istock

Pakistani Suits Designs:  गर्मियों के मौसम की शुरूआत होने वाली है और मार्केट में कई प्रकार और डिजाइंस के सूट्स नजर आने लगे हैं। हालां‍कि इस साल सूट्स के पैटर्न में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुए हैं लेकिन इस सीजन लोगों को पाकिस्‍तानी डिजाइंस अधिक आकर्षित कर रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्‍तानी स्‍टाइल सलवार-सूट्स हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रहे हैं। इनके डिजाइंस और रंगों में राजसी झलक नजर आती है। यदि आप भी इस सीजन सूट में स्‍मार्ट और मॉडर्न दिखना चाहते हैं तो ये पाकिस्‍तानी स्‍टाइल डिजाइंस अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: क्यों बच्चे झूठ बोलते हैं!-Parenting Tips

ट्रेडिशनल पैंट सूट

Pakistani Suits Designs
Traditional pant suit

यदि आप किसी उत्‍सव या शादी के लिए सूट तलाश रहे हैं तो पाकिस्‍तानी पैंट स्‍टाइल सूट आपके लिए परफेक्‍ट ऑप्‍शन हो सकते हैं। खूबसूरत कढ़ाई के साथ ये सूट आपके स्‍टाइल को रिच लुक दे सकते हैं। साथ ही इसमें आपको लेस बॉर्डर भी मिल जाएगा। इनर के तौर पर इसमें अमेरिकी क्रेप बॉटम भी शामिल किया जा सकता है। पाकिस्‍तानी सूट को कंपलीट करने के लिए आप हील्‍स और गोल्‍ड ज्‍वेलरी का उपयोग भी कर सकते हैं।

पलाज़ो सूट

मार्केट में पाकिस्‍तानी कढ़ाई वाला पलाज़ो सूट भी महिलाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। ये सूट शादी या उत्‍सव में आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। इन सूट्स पर हाथ का काम किया जाता है जो देखने में रॉयल लगता है। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए आप मैचिंग दुपट्टा, हील्‍स और एसेसरीज का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

शरारा सूट

शरारा का फैशन काफी लंबे समय से भारतीय बाजारों पर छाया हुआ है। शरारा सूट का चलन मुगल काल ही लोकप्रिय रहा है। पहले केवल मुस्लिम महिलाएं ही इसे पहना करती थीं लेकिन अब इसे हर महिला और युव‍ति फैशन स्‍टेटमेंट मानने लगी हैं। शरारा सूट कमर पर फिट और बिना किसी जोड़ के लंबे घेरदार होते हैं। इसे आकर्षक बनाने के लिए लेस और कढ़ाई का उपयोग किया जाता है। इसका फ्लेयर घुटनों के नीचे रहता है। इसे आप हील्‍स के अलावा मोजरी के साथ ही कैरी कर सकते हैं।

अनारकली सूट

Anarkali suit
Anarkali suit

अनारकली सूट का फैशन कभी भी आउट नहीं हो सकता। ये सूट हर किसी पर जचता है। पाकिस्‍तानी डिजाइंस के अनुसार इसमें सुंदर लंबी चमक के साथ रेशम और स्‍टोन का काम होता है। इस सूट का वर्क इसे रिच और स्‍टाइलिश बनाता है। इस सूट को सुंदर वर्क वाले डिजाइनर दुपट्टे के साथ पेयर किया जा सकता है। छोटे कद वाली महिलाएं इस सूट को हाई हील के साथ पहन सकती हैं। स्‍मार्ट लुक के लिए फ्लोर-लेंथ अनारकली का चुनाव करें तो अधिक आकर्षक लगेगा।

ऐसे डिजाइंस का करें चुनाव

  • – वैसे तो पाकिस्‍तानी सूट्स के हर डिजाइंस आकर्षक होते हैं लेकिन स्‍मार्ट लुक के लिए आप फ्लोरल और अरेबिक डिजाइंस का चुनाव कर सकते हैं।
  • – इसमें आप चिकनकारी, गोटा और सेल्‍फ वर्क वाली लेस का चुनाव करें।
  • – यदि आप कढ़ाई वर्क वाले सूट का चुनाव कर रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि कढ़ाई नेकलाइन, स्‍लीव्‍स और पैनल में मुख्‍य रूप से होनी चाहिए।
  • – अनारकली सूट के लिए आप शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक का चुनाव करें जो आपको स्लिम लुक देने में मदद कर सकता है।