रोजाना लगाएं दो चम्मच दही, त्वचा पर आएगा कसाव: Yogurt for Skin
Yogurt for Skin

रोजाना लगाए दो चम्मच दही त्वचा पर आएगा कसाव : yogurt benefits for skin

आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं एक ऐसा नुस्खा जिसके जरिए आप त्वचा पर कसाव को बरकरार रख सकते हैं और इसके जरिए आपकी त्वचा को और भी कई सारे फायदे मिलते हैं।

Yogurt for Skin: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी त्वचा पर ढीली होनी शुरू हो जाती है लेकिन अगर सही तरीके से त्वचा का ध्यान रखा जाए तो हम इन सभी चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए जितना हो सके घरेलू नुस्खे का उपाय करना चाहिए। अगर आप भी ढीली त्वचा से परेशान है और त्वचा पर कसाव नहीं रहता है तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं एक ऐसा नुस्खा जिसके जरिए आप त्वचा पर कसाव को बरकरार रख सकते हैं और इसके जरिए आपकी त्वचा को और भी कई सारे फायदे मिलते हैं।

इन चीजों का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और सही रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है आप अपनी त्वचा पर केयर रूटीन जरूर फॉलो करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने चेहरे को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं इसके लिए आप इन चीजों को फॉलो करें।

  • दही
  • शहद

क्या होते हैं दही के फायदे

Yogurt for Skin
benefits of curd
  • अगर आप अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं तो इसके लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • दही हमारी स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में हमारी मदद करता है।
  • अगर आप दही का इस्तेमाल त्वचा पर करती है तो इसके जरिए आपके चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।

क्या होते है शहद के फायदे

benefits of honey
benefits of honey
  • अगर हम अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करते हैं तो हम अपनी स्किन को मॉइश्चराइज कर सकते हैं।
  • इसी के साथ शहद हमारे चेहरे में मौजूद पोर्स को साफ करने और डार्क स्पॉट्स को खत्म करने में भी मदद करता है।
  • शहद हमारी त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है।

त्वचा पर कसाव को बरकरार रखने के लिए क्या करें

healthy skin
healthy skin

अगर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और जवां रखना चाहते हैं इसी के साथ आप यह चाहते हैं कि आपकी त्वचा पर कसाव बना रहे तो जरूरी है इन स्टेप को फॉलो करना।

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद को डाल ले।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • अब ब्रश की सहायता से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • लगभग 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखें।
  • इसके बाद आप पानी और कॉटन की मदद से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले।
  • इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलता है।
  • अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपकी त्वचा पर कसाव बरकरार बना रहता है और आपकी त्वचा जवां नजर आती है।

जब आप किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है कि उसका पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके जरिए यह किसी भी प्रकार की एलर्जी का सामना कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारी चीज ऐसी होती है जिसकी एलर्जी हो सकती है इसीलिए यह जरूरी है कि आप पैच टेस्ट जरूर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...