1-खूब सारा तरल पदार्थ लें-
 
गर्मियों में वेट लॉस के लिए आपको चाहिए कि आप ढेर सारे तरल पदार्थों को शामिल करें। जैसे 3 लीटर पानी के अलावा आप छाछ,लस्सी,फ्रूट जूस,नींबू पानी,जलजीरा वगैरह ले सकते हैं। इससे आपको भूख कम लगेगी जिससे आप फिट भी रहेंगे।
 
2-खूब सलाद खाएं
 
गर्मियों में वेट लॉस का एक सबसे सही तरीका है अपने खाने में सलाद की मात्रा बढ़ा दें। कोशिश करें कि पहले सलाद से थोड़ा पेट भर लें। सलाद से फटाफट वेट लॉस होता है। आप खीरा,टमाटर,नींबू,मूली,वगैरह के साथ बढ़िया हेल्दी सलाद बनाएं उस पर काली मिर्च छिड़कर खाएं जल्दी वजन कम होगा।
 
3-जमकर करें वर्कआउट
 
गर्मियों में फटाफट वेट लॉस रिजल्ट पता चलता है क्योंकि इन दिनों आप कम खाते हैं और गर्मी की वजह से आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है जिसकी वजह से गर्मियों में वेट लॉस जल्दी होता है। अगर आप फिटनेस रुटीन फॉलो करते हैं तो गर्मियों में आप इसे बढ़ाकर फटाफट रिजल्ट पा सकते हैं।
4- खूब खाएं सीजनल फल
 
सीजनल फ्रूट्स का सेवन करें। गर्मियों के मौसम में  खरबूजा, तरबूज, खरबूजा, बेल, और अंगूर जैसे कई फ्रूट्स बाजार में आते हैं जिनका उपयोग आप सलाद या फिर साबुत रुप में कर सकते हैं। इन फलों से आपको एनर्जी भी मिलती है साथ ही आप फिट भी रहते हैं।
 
5- बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहें
 
डेस्क जॉब वालों के लिए स्ट्रेचिंग बेस्ट है। आप बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहेंं। इससे आपकी मसल्स भी रिलैक्स रहती हैं साथ ही ये अतिरिक्त फैट खत्म होता है। 
 
 ये भी पढ़ें-