रावण के बाद हनुमान बनेंगे यश, फैंस में छाई एक्साइटमेंट: Yash as Hanuman
Yash as Hanuman

Yash as Hanuman: साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर मूवी केजीएफ 2 ने फैंस के दिलों में अलग जगह बना ली है। इसके साथ ही सुपरस्टार यश ने लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। लोग उन्हें अब हर फिल्म में देखने की डिमांड कर रहे हैं। रॉकी भाई के नाम से मशहूर यश आने वाले दिनों में नितेश तिवारी की मेथेलॉजिकल फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह रावण का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। इसके लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

Also read: शाहिद कपूर और मीरा में क्यों होते है झगड़े? एक्टर ने बताई वजह: Shahid and Mira Fight

  • सुपरस्टार को तो हर कोई हीरो के तौर पर देखता ही है, लेकिन जब अपना पसंदीदा हीरो नेगेटिव किरदार निभाए तो इसके लिए हर कोई एक्साइटेड हो जाता है। ऐसा ही कुछ होने वाला है रामायण फिल्म में जिसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं।

हनुमान बनेंगे यश

इसी बीच यश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार, वह तेलुगू सुपर हीरो फिल्म हनु मैन की सीक्वल में हनुमान का किरदार निभाएंगे। बता दें कि इन दिनों रामायण में अपने किरदार को लेकर केजीएफ स्टार काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच बजरंगबली के किरदार निभाने की बात ने लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। एक बार फिर चर्चाओं से बाजार गर्म है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हनु मैन के सीक्वल जय हनुमान के लिए मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग की है। जिसके लिए उन्होंने यश को चुना है। फिलहाल, इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर इस खबर पर मुहर लगती है तो यह फैंस के लिए बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में यश के अलावा महेश बाबू को भी देखा जा सकता है जोकि भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा, चिरंजीव को भी बड़े किरदार के लिए कांटेक्ट किया गया है। हालांकि, वह कौन-सा रोल प्ले कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

फैंस में छाई उत्सुकता

बता दें कि तेज सज्जा स्टारर फिल्म सुपर हीरो फिल्म हनुमान की सफलता ने पूरी दुनिया में शोर शराब मचा कर रखा है। इस फिल्म ने विश्व भर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस कलेक्शन ने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। अकेले इस फिल्म ने इंडिया में 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था, इससे मेकर्स को मोटा मुनाफा हुआ है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...