Ramayana's first look created a st

Summary: रणबीर कपूर और यश की महाकाव्य फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, फैंस हुए दीवाने

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक 3 जुलाई को देशभर में लॉन्च किया गया, जिसमें रणबीर राम और यश रावण के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस मेगा बजट फिल्म का टीज़र विजुअल ट्रीट और स्टारकास्ट के कारण जबरदस्त चर्चा में है।

Ramayana First Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश जल्द ही भारत की सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित गाथा ‘रामायण‘ में आमने-सामने नजर आएंगे। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच ही मेकर्स ने इसकी पहली झलक जारी कर दी है। रणबीर कपूर और यश की लार्जर दैन लाइफ फिल्म का फर्स्ट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। वो धनुष लिए योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में सूरज और बादल देखे जा सकते हैं।

दरअसल, नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आज 3 जुलाई को लॉन्च हो चुका है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस मेगा फिल्म का प्रोमो देशभर के 9 बड़े शहरों में एकसाथ दिखाया गया। फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, कोच्चि, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक साथ लॉन्च किया गया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के 3 मिनट के पहले लुक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में पौराणिकता को आधुनिक तकनीक और जबरदस्त विज़ुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है। फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रावण के रोल में यश को देख फैंस गदगद हो गए हैं।

इस फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले है। रणबीर कपूर– भगवान राम, यश– रावण, साई पल्लवी– माता सीता, सनी देओल– भगवान हनुमान, रवि दुबे– लक्ष्मण। यह पहली बार है जब म्यूजिक की दो महान हस्तियां हंस जिमर और एआर रहमान किसी भारतीय पौराणिक फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। उनकी जुगलबंदी फिल्म को न सिर्फ संगीत में ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि इसे एक वैश्विक पहचान भी दिलाएगी।

बता दें, फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही फिल्म का शूट रैपअप हुआ है। रणबीर और रवि दोनों काफी इमोशनल हो गए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश खलनायक रावण की भूमिका में हैं। दो भागों में बन रही यह भव्य फिल्म साल 2026 और 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। अब इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है। फिल्म की पहली झलक काफी दमदार है और इसमें यश और रणबीर कपूर की झलक देखने को मिल रही है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...