20+ अयोध्या में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ayodhya Me Ghumne ki Best Jagah

20+ अयोध्या में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस जगह का महत्व इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि यहां पर ही हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना हुई थी।

Ayodhya Me Ghumne ki Best Jagah: सरयू नदी के किनारे पर स्थित अयोध्या हमारे देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में आता है। यह स्थान हमेशा से ही भगवान श्रीराम के जन्मस्थल होने की वजह से प्रसांगिक रहा है। इस जगह का महत्व इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि यहां पर ही हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना हुई थी। यह नगर धार्मिक महत्व के साथ साथ अपने यहां मौजूद परतन स्थलों के लिए भी जानी जाती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको अयोध्या पवित्र मंदिरो और घाटों के साथ साथ अन्य सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में बता रहे हैं। 

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
श्री राम जन्मभूमि मंदिर – Ayodhya Ram Mandir  1.2
राजा दशरथ समाधि स्थल – Raja Dashrath Samadhi Sthal 13.5
कनक भवन – kanak Bhawan 1.7
हनुमान गढ़ी – Hanuman Garhi 1
सरयू घाट – Saryu Ghat 3
राम की पैड़ी – Ram ki Paidi  2.7
देवकाली मन्दिर – Dev kali mandir 1.8
मोती महल- Moti Mahal  6.4
सूरजकुंड- Suraj Kund 5.1
मर्णी पर्वत- Mani Parwat 1
बहु बेगम का मकबरा – Bahu Begum Tomb 8.4
सीता की रसोई मंदिर – Sita Rasoi 1.6
दशरथ महल- Dashrath Mahal 1.6
गुलाब बाड़ी- Gulab Bari 5.2
त्रेता के ठाकुर- Treta ke Thakur 2.5
गुप्तार घाट- Guptar Ghat 8.4
श्री नागेश्वर नाथ मन्दिर – Nageshwar Nath Temple 2.9
तुलसी स्मारक भवन – Tulsi Smarak 1
छोटी छावनी – Choti Chawni 2.1
रामकथा पार्क – Ram Katha Park 3.8
20+ अयोध्या में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ayodhya Me Ghumne ki Best Jagah
Ayodhya Ram Mandir 

यह वह जगह है जहां पर भगवान राम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि यह राम जन्म भूमि के लिए बहुत ही ज़्यादा प्रसिद्ध है। जिसकी वजह से इस जगह पर भगवान राम से जुड़े कई मंदिर है लेकिन भगवान श्री राम का मंदिर को सबसे विशेष माना गया है। यह मंदिर वैसे तो बहुत लंबे समय से विवाद के केन्द्र में रहा है लेकिन अब यह आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह अपनी भव्यता के साथ तैयार किया जा रहा है। 

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Raja Dashrath Samadhi Sthal
Raja Dashrath Samadhi Sthal

अयोध्या में जिस जगह पर मंदिर बना हुआ है वहीं से तक़रीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर भगवान श्री राम के पिताजी राजा दशरथ का समाधि स्थल भी स्थित है। धार्मिक यात्रा के लिए आए सैलानी राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के बाद इस जगह पर भी जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान श्री राम वनवास में थे तो उन्होंने अपना प्राण त्याग दिया था और उनका अंतिम संस्कार यहीं पर किया था। 

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

kanak Bhawan
kanak Bhawan

हनुमानगढ़ी से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित कनक मंदिर को सोने का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में आज भी भगवान श्री राम और माता सीता के सोने के मुकुट वाली प्रतिमा विधमान है। इस मंदिर के संदर्भ में ऐसी मान्यता है कि इसे माता कैकई ने सीता मां को मुंह दिखाई के रूप में दिया था। इस महल की वास्तुकला बहुत ही अच्छी और दर्शनीय है। यह अयोध्या के सबसे प्रमुख मंदिरों में से यह मंदिर एक है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Hanuman Garhi
Hanuman Garhi

हनुमानगढ़ी हनुमान जी को समर्पित अयोध्या का एक बहुत ही प्रमुख धार्मिक स्थल है जोकि राम जी के भक्तों के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है और शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को भगवान श्री राम की हनुमान जी से पहली मुलाक़ात के तौर पर जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण उसी जगह पर हुआ है जहां पर भगवान की उनसे पहली मुलाक़ात हुई थी। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

अयोध्या में सरयू नदी बहती है जिसके तट पर नया घाट, रामघाट, गुप्तार घाट, लक्ष्मण घाट जैसे कई घाट बनाये गये  हैं। जिसमें से सबसे प्रमुख सरयू नदी घाट माना जाता है इस घाट पर स्नान करने से इंसान के सभी पाप धुल जाते हैं और इंसान को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस जगह पर आकर मंदिर दर्शन के साथ साथ शाम को होने वाली आरती में भी आप शामिल हो सकते हैं।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Ram ki Paidi 
Ram ki Paidi 

राम की पैड़ी अयोध्या के प्रमुख स्थलों में गिना जाता है जोकि सरयू घाट पर स्थित है। इस जगह को लेकर लोगों के बीच में गहरी आस्था है। इस जगह पर स्नान और ध्यान करने से भक्तों को असीम सुख और शांति की अनुभूति होती है। ऐसा कहा जाता है कि कि संध्या के समय जो भी भक्त जगह पर स्नान करेगा, उसे हर तरह के पाप से मुक्ति मिल जाती है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Dev kali mandir
Dev kali mandir

देवकाली मंदिर का विवरण रामायण के कई प्रसंगों में किया गया है। देवकाली माता को भगवान श्री राम का कुलदेवी माना गया है। यह अयोध्या का एक बहुत ही प्रमुख मंदिर है। इस जगह से ऐसी मान्यता जुड़ी हुई है कि माता सीता शादी के बाद इसी मंदिर में आकर पहली बार पूजा किया था। देवकाली मंदिर में महाकाली, मां सरस्वती और महालक्ष्मी की भी प्रतिमा बनी हुई है।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Moti Mahal 
Moti Mahal 

अयोध्या में ही मोती महल भी स्थित है जिसे ‘पर्ल पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह इस जगह का काफ़ी लोकप्रिय महल है जोकि अयोध्या शहर से महज़ कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह महल एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ साथ मुगल वास्तुकला का भी एक बेहतरीन नमूना है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Suraj Kund
Suraj Kund

सूरजकुंड अयोध्या में स्थित एक प्राकृतिक जल कुंड है। यह जल कुंड राजा दशरथ की समाधि स्थल से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित है। सूरजकुंड के संदर्भ में ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम और उनके वंशज इसी कुंड में स्नान करने के उपरांत ध्यान और उपासना करते थे। इस कुंड का पानी बहुत ही पवित्र और औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mani Parwat
Mani Parwat

मर्णी पर्वत अयोध्या के तमाम दर्शनीय स्थलों में से एक है। जिसकी वजह से अयोध्या आने वाले भक्त इस जगह पर भी जाना पसंद करते हैं। ऐसी मान्यता है कि रावण के साथ युद्ध के दौरान जब लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए थे तो उन्हें बचाने के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी की तलाश में पूरे पर्वत को ही उठा लाए आए थे। जिसका एक टुकड़ा इस स्थान पर आकर गिर गया था।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

bahu Begum Tomb
Bahu Begum Tomb

बहू बेगम का मकबरा अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। मकबरा रोड पर स्थित यह मकबरा अपनी ख़ूबसूरती और वास्तुकला के लिए जाना जाता है जोकि नवाब शुजा उद दौला की पत्नी और रानी दुल्हन बेगम उन्मतुज़ोहरा को समर्पित है। यह इतना ख़ूबसूरत है कि इसे पूर्व का ताजमहल कहा जाता है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Sita Rasoi
Sita Rasoi

सीता की रसोई मंदिर अयोध्या में स्थित एक बहुत ही प्रमुख मंदिर है जिसे सीता माता के संदर्भ में भक्ति का प्रतीक माना गया है। यह रसोई मंदिर भगवान राम जन्म स्थान के पास में ही स्थित है। इस मंदिर के प्रति लोगों में बहुत ही आस्था है। इस मंदिर को रसोई का रूप दिया गया है और उसमें नकली बर्तन भी रखे गए हैं।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Dashrath Mahal
Dashrath Mahal

दशरथ महल हनुमानगढ़ी मंदिर के बिल्कुल ही नज़दीक स्थित है। यही वजह है कि जो श्रदालु हनुमानगढ़ी मंदिर जाते हैं वह दशरथ महल भी जाना पसंद करते हैं। यह मंदिर राजा दशरथ को समर्पित है जोकि राम जी के पिता थे। इस महल में जाते ही भव्यता का अहसास होगा और एक बहुत बड़ा आंगन दिखाई देगा। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gulab Bari
Gulab Bari

गुलाब बाड़ी अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यही वजह है कि जो सैलानी अयोध्या घूमने के लिए आते हैं वह गुलाब बाड़ी देखने के लिए जाना पसंद करते हैं। वैदेही नगर में स्थित इस जगह का निर्माण मुग़ल काल में हुआ था और इस जगह पर अयोध्या के नवाब, नवाब सुजा-ऊदोला का मकबरा स्थित है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Treta ke Thakur
Treta ke Thakur

त्रेता के ठाकुर नया घाट पर स्थिति है जिसका निर्माण क़रीब तीन सौ साल पहले का माना जाता है। ऐसे मान्यता है कि इस जगह पर ही भगवान श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। यही वजह है कि राम जी में आस्था रखने वाले भक्त इस जगह पर आते ही आते हैं।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Guptar Ghat
Guptar Ghat

गुप्तार घाट अयोध्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह वही घाट है जिस जगह पर भगवान श्री राम ने जल में समाधि लिया था और गुप्त हो गए थे। इस घाट का नाम गुप्तार घाट नाम भी इसीलिए पड़ा है। इस जगह पर सरयू नदी की धारा बहुत ही ज़्यादा स्थिर दिखाई देती है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Nageshwar Nath Temple
Nageshwar Nath Temple

नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर सरयू घाट के नज़दीक राम की पैड़ी में स्थित है। इस मंदिर के निर्माण का श्रेय कुश को जाता है जोकि भगवान राम के पुत्र थे। एक कहावत के मुताबिक़ एक बार कुश नदी में स्नान कर रहे थे और उनका बाजूबंद पानी में बहता हुआ एक नागकन्या के पास पहुंच गया।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Tulsi Smarak
Tulsi Smarak

तुलसी स्मारक भवन का निर्माण गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसीदास जी ने इसी जगह पर हमारे पवित्र ग्रंथ रामचरित्र मानस की रचना की थी। यही वजह कि अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के मन में इस जगह को लेकर बहुत ही ज़्यादा रुचि रहती है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Choti Chawni
Choti Chawni

सफेद संगमरमर और शानदार नक्काशी देखना हो तो आपको छोटी छावनी जाना चाहिए। इस जगह पर आपको एक अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलेगी। कुछ लोग छोटी छावनी को वाल्मीकि भवन अथवा मणिरामदास छावनी के रूप में भी जानते हैं। इस छोटी छावनी की महत्ता इस जगह पर आने वाले सैलानियों के बीच बहुत ही ज़्यादा है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Ram Katha Park
Ram Katha Park

रामकथा पार्क अयोध्या में स्थित एक ऐसा पार्क है जहां पर तरह तरह के आयोजन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती रहती हैं। इस जगह पर जाकर आप कई तरह के  धार्मिक कार्यक्रम, कथा आदि का हिस्सा है। 

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

एक धार्मिक स्थल होने के कारण अयोध्या में पूरे साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। लेकिन सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच का होता है। इस दौरान यहां का मौसम ठंडा और सकून देने वाला होता है जिसकी वजह से सैलानी बहुत ही अच्छे अपनी पसंद की जगहों को देख और घूम सकते हैं। कुछ लोग इस जगह पर जून से जुलाई के बीच भी आना पसंद करते हैं। 

हवाई जहाज से– अयोध्या में ही हवाई अड्डा स्थित है जहां पर बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। आप लखनऊ हवाई अड्डे के लिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। 

सड़क मार्ग से– अयोध्या देश भर के हाइवे और सड़कों से जुड़ा हुआ है। इस जगह पर आप सार्वजनिक अथवा निजी वहाँ से पहुंच सकते हैं। 

ट्रेन से– अयोध्या के लिए रेलवे मार्ग एक आसान जरिया है। अयोध्या में स्थित रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न शहरों से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। 

बूथ नम्बर 4, मंझा, शहनेवाजपूर, अयोध्या, उत्तरप्रदेश 224135

फ़तेहगंज देवकाली रोड, आदर्शपुरम, अयोध्या, उत्तरप्रदेश 224001

अहिरना मार्ग, गढ़ी मंदिर, न्यू कॉलोनी, अयोध्या, उत्तरप्रदेश 224123

अयोध्या घूमने में कितना दिन लगता है?

अयोध्या आप 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

अयोध्या घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000 रूपए में अयोध्या आराम से घूम सकते हैंI

अयोध्या घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अयोध्या घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI  

मुझे अयोध्या में कहाँ रहना चाहिए?

अयोध्या में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय अयोध्या में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

अयोध्या में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ के घाटों आदि जगहों पर घूम सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में अयोध्या में क्या कर सकते हैं?

अयोध्या में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...