बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट है वह एक फिटनेस फ्रिक है। साथ ही वह अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी जानी जाती है। अपने अभिनय से लाखों करोडो लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों से दूर है लेकिन उसके बावजूद भी वह अपनी खूबसूरती के कारण आए दिन सुर्ख़ियों में छाई रहती है। वह आई दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें तो शेयर करती ही है लेकिन साथ ही में वह अपनी इंडियन और ट्रेडिशनल वियर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बना देती है। इंडियन वियर में भी बेहद गार्जियस दिखती हैं।
आपको बता दे, बिपाशा बसु एक समय में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार थी लेकिन उन्होंने शादी के बाद इंडस्ट्री को लगभग अलविदा कह दिया। वह अपनी मैरिटल लाइफ को इंजॉय करने लगीं। बिपाशा अब तक कई फिल्मे कर चुकी हैं। जिनमे शामिल है राज, बचना ए हसीनो, धूम 2, अजनबी, मेरे यार की शादी है, जिस्म, फिर हेराफेरी और रेस 2.. लेकिन अब वह इनसे दूर एक फैशन की दुनिया को ज्यादा महत्त्व देती है।
वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हर कोई उनके स्टाइल को कॉपी करना चाहता है। वेस्टर्न वियर के साथ ट्रेडिशनल वियर को भी फैंस अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहते है। यदि आप भी बिपाशा के इस स्टाइल को कॉपी करना चाहती है और अपने वॉडरोब को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती है तो आप भी उनके ट्रेडिशनल लुक को कैरी कर सकती है। आज हम आपको बिपाशा बसु के कुछ शानदार ट्रेडिशनल लुक बताने जा रहे है जो बेहद ही खूबसूरत है जिन्हे आप भी बड़ी आसानी से कैरी कर सकती है। यकीनन बिपाशा बसु के ये लुक आपको भी काफी अच्छे लगेंगे।
ये है बिपाशा बसु का इंडियन वियर लुक, आप भी करें कैरी –
आपको बता दे, बिपाशा बसु वेस्टर वियर के साथ ही साथ ट्रेडिशनल को भी काफी ज्यादा वियर करती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी साड़ी लुक की तस्वीरें शेयर करती ही रहती है जैसा की आप सभी देख रहे है बिपाशा ने इस तस्वीर में पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। बिपाशा ने इस साड़ी के साथ ऑरेंज कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही मेकअप बेहद ही लाइट रखा है और बालों का बन बनाया हुआ है। ये लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है यदि आपको भी बिपाशा का ये लुक पसंद आया है तो आप भी इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती है। ये पार्टी और किसी भी फैमिली फंक्शन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन में से एक है।

वहीं इस लुक में बिपाशा बसु व्हाइट और ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। इस ड्रेस में बिपाशा ने व्हाइट चुनरी को टीमअप किया है। साथ ही वह अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए कुछ एसेसरीज को भी अपने लुक में कैरी किया हुआ है। साथ ही उन्होंने मेकअप को ने बेहद लाइट रखा है। आपको बता दे, इस ड्रेस के साथ कलर्ड लाइनर उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। इस स्टाइल के साथ ओपन हेयर लुक से बिपाशा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ये लुक आप भी कैरी कर सकती है।

अब बात करते है ट्रेडिशनल सूट की ही तो, इस लुक में बिपाशा रेड कलर के सूट को कैरी किया हुआ हैं। अगर आप भी किसी इंडियन वियर को ढूंढ रही है और पार्टी के लिए अपने लुक को बेहतरीन बनाना चाहती है तो आप बिपाशा का ये लुक कैरी जरूर करें। इसमें बिपाशा ने रेड कलर के इस सूट के साथ गोल्डन कलर को बेहद खूबसूरती के साथ टीमअप किया गया है। साथ ही उन्होंने इस ड्रेस के साथ कुछ ब्रांडेड एसेसरीज भी पहनी हुई है। जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं सटल मेकअप और पोनीटेल लुक में बिपाशा यकीनन काफी एलीगेंट लुक दे रही हैं।

इस तस्वीर में बिपाशा अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान बिपाशा ने येलो कलर का सूट पहना है। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही बिपाशा ने इस लुक के साथ व्हाइट कलर की चुनरी को बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में टीमअप किया है। वहीं ड्रेस के साथ उपर येलो व ग्रीन फ्लोरल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है, मेकअप और हेयर को बिपाशा ने सिंपल ही रखा है।

यह भी पढ़े
