अगर आप भी करते हैं गुलाब जल का इस्तेमाल, तो भूलकर भी नहीं मिक्स करनी चाहिए यह चीज: Rose Water Tips
Rose Water Tips

आप भी करते हैं गुलाब जल का इस्तेमाल तो भूलकर भी नहीं मिक्स करनी चाहिए यह चीज : rose water

गुलाब जल से बहुत सारे तरीके के इंग्रेडिएंट्स मिलाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है परंतु कुछ ऐसी चीज होती है जिन्हें गुलाब जल में मिलना नहीं चाहिए, नहीं तो उनके साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

Rose Water Tips: गुलाब जल ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए सबसे बेहतर माना जाता है और यही वजह है की सबसे ज्यादा गुलाब जल का इस्तेमाल ब्यूटी हैक्स के लिए किया जाता है। गुलाब जल का इस्तेमाल कभी क्लींजर के रूप में किया जाता है तो कभी टोनर के रूप में। जब हम किसी फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन को सूदिंग रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग लुक लाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब जल से बहुत सारे तरीके के इंग्रेडिएंट्स मिलाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है परंतु कुछ ऐसी चीज होती है जिन्हें गुलाब जल में मिलना नहीं चाहिए, नहीं तो उनके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि गुलाब जल के साथ किन इनग्रीडिएंट्स को मिक्स नहीं करना चाहिए।

Also read : ग्लास स्किन ग्लो पाने के लिए ट्राई करें ये बेहतरीन हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज़र

नींबू का ना करें इस्तेमाल

Rose Water Tips
lemon

गुलाब जल के साथ नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह हमारी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी रिच होता है और गुलाब जल भी हल्का अम्लीय होता है। ऐसे में विटामिन सी रिच नींबू और गुलाब जल को एक साथ मिक्स किया जाए तो यह हमारी त्वचा पर जलन या सेंसिटिविटी की दिक्कत कर सकता है। अक्सर लोग इसे मिक्स करके इसका इस्तेमाल करते हैं परंतु जब इसका इस्तेमाल करते हैं तो पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

फेस ऑयल का ना करें इस्तेमाल

face oil
face oil

गुलाब जल को कभी फेस ऑयल के साथ मिक्स करके नहीं लगना चाहिए। गुलाब जल वॉटर बेस्ड होता है इसीलिए यह संभव है कि यह तेल के साथ अच्छी तरह से मिक्स नहीं होता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में अगर आप फेस ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इसे गुलाब जल के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी स्किन पर पहले गुलाब जल अप्लाई करें कुछ देर बाद फेस ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्ले मास्क का ना करें इस्तेमाल

clay mask
clay mask

स्किन केयर रूटीन में अधिकतर लोग क्ले मास्क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप क्ले मास्क में गुलाब जल मिक्स करके लगाते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जब आप ऐसा करते है तो ऐसा करने से पहले चेक जरूर कर ले कि आप किस तरीके की क्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्ले मास्क के साथ अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारी स्किन पर जलन या इरिटेशन हो सकती है।

एल्कोहल बेस्ड टोनर का ना करें इस्तेमाल

alcohol based toner
alcohol based toner

कुछ लोग गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, परंतु अगर आप एल्कोहल बेस्ड टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो उसके साथ गुलाब जल बिल्कुल भी मिक्स नहीं करना चाहिए। इससे हमारी स्किन को रूखापन जलन और इरिटेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जब आप गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी किसी भी प्रोडक्ट को उसमें ना डालें जिससे आपकी स्किन और भी ज्यादा खराब हो जाए। इसके लिए आप पैच टेस्ट जरूर करें। अगर वह आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचाती है तभी आप उसे अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...