Shahrukh with Yash
Shahrukh with Yash

Shahrukh with Yash: केजीएफ स्‍टार यश ने हाल ही में उनकी अगली कन्‍नड फिल्‍म ‘टॉक्सिक’ का अनाउंसमेंट किया है। केजीएफ के बाद यश की पॉपुलैरिटी इस हद तक बढ गई है कि फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। यश भी अब अपनी एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाने के लिए बेहतरीन फिल्‍में करना चाहते हैं। पिछले दिनों उनके नितेश तिवारी की रामायण का हिस्‍सा बनने की खबरें सामने आईं। अब यश के फैंस के लिए एक खबर और आ रही है कि वे जल्‍द ही बॉलीवुड के किंग खान के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आएंग। आइए जानते हैं कि यश से जुड़ी इस खबर के बारे में।

Also read : एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक के साथ अपने ड्रीम प्रपोजल की फोटो शेयर की: Amy Jackson Dream Proposal

साल 2023 किंग खान की फिल्‍मों के नाम रहा। शाहरूख को पहली बार बतौर एक्‍शन हीरो देख उनके फैंस बेहद खुश हुए। ‘पठान’ और ‘जवान’ की अपार सफलता के बाद किंग खान के लिए रोमांटिक के साथ साथ एक्‍शन फिल्‍मों के रास्‍ते खुल गए हैं। वहीं केजीएफ से एंग्री यंग मैन बनकर उभरे यश की भी फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ी है। ऐसे में यश को शाहरूख के साथ एक फिल्‍म में देखना फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश शाहरूख खान के साथ फिल्‍म करना चाहते हैं। उनकी रेड चिलीज के साथ बात भी हो गई है। यही नहीं यश और शाहरूख प्रोजेक्‍ट साथ करले के लिए तैयार भी हो गए हैं। हालांकि दोनो स्‍टार्स ने अब तक इससे जुड़ी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन आजकल बॉलीवुड स्‍टार्स साउथ की और साउथ स्‍टार्स बॉलीवुड फिल्‍मों में अपनी जगह बना रहे हैं।

केजीएफ स्‍टार बॉलीवुड में जल्‍द ही नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्‍म से करने वाले हैं। आदिपुरूष की असफलता के बाद ही नितेश तिवारी ने रामायण बनाने की घोषणा की थी। तब से इस फिल्‍म से जुड़े अपडेट सामने आते रहे हैं। फिल्‍म में प्रभु राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर का नाम फाइनल हो चुका है। वहीं सीता के रोल के लिए साउथ की जानी मानी अदाकारा साईं पल्‍लवी का नाम सामने आ रहा है। फिल्‍म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्‍म से यश का नाम जुड रहा है। खबरों के मुताबिक यश फिल्‍म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि पहले इन खबरों को गलत बताया गया। लेकिन अब खबरे आ रहीं हैं कि यश अब रामायण से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने को तैयार हैं। इसी के साथ वे बॉलीवुड में अच्‍छे प्रोजेक्‍ट्स से जुडना चाहते हैं। जिसके लिए रेड चिलीज के साथ उनकी अगले प्रोजेक्‍ट पर बात चल रही है। ऐसा मानना गलत नहीं होगा कि केजीएफ स्‍टार बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं।   

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...