अंबानी परिवार का हर सदस्य लोगों के बीच खूब मशहूर है। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब ऐसे में अंबानी परिवार की बहू कैसे पीछे रहे। दरअसल अभी हाल ही में श्लोका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लहंगा पहने हुए शेयर हुई है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही हैं।  
दरअसल अभी हाल ही में श्लोका एक फंक्‍शन में गई थी जिसमें उन्होंने लैवेंडर कलर का खूबसूरत लेस लहंगा पहना था। उनका यह एथनिक आउटफिट ब्रांड मसाबा के MasabaXRhea कलेक्‍शन से है। 
रीआ कपूर और मसाबा गुप्‍ता दोनों ने अपने-अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए श्‍लोका की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “श्‍लोका, मुझे बहुत खुशी होती है! एक बेहतरीन इंसान जिससे मुलाकात देर से हुई। दरसअल, वह इंसान के रूप में आज के जमाने की देसी डिजनी प्रिंसेस हैं।”
फोटो में आप देख सकते हैं कि श्‍लोका ने वाइट लेस वाली चोली पहनी है, जिसे उन्‍होंने लैवेंडर लहंगे के साथ टीम-अप किया। इस लहंगे में हर जगह एंब्रॉयडरी की गई है। इस आउटफिट को कम्‍पलीट करने के लिए श्‍लोका ने लैवेंडर कलर का पारदर्शी दुपट्टा कैरी किया। 
इस लुक के साथ उन्‍होंने डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्‍स और चूड़‍ियां पहनीं। उनका मेकअप काफी सटल था और उन्‍होंने बालों को हल्‍का सा कर्ल करते हुए उन्‍हें खुले ही रखा।