अंबनी फेमिली का कोई भी सदस्य किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। क्योंकि आए दिन वह अपने ड्रेसिंग और फैशन को लेकर मीडिया में छाए रहते हैं। पहले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी परिवार में सबसे ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती थीं।
लेकिन अब उनकी बहुएं भी अपने स्टाइल की वजह से खूब छाईं रहती हैं। इन दिनों परिवार की बहू श्लोका की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि श्लोका ने लाल रंग की फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेस वियर की है।
उनकी इस ड्रेस को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। जिसमें वह बहुत ही सुंदर और हॉट लग रही हैं।
बात करें उनके मेकअप कीतो उन्होंने मेकअप काफी लाइट किया हुआ है। अपनी लुक को पूरा करते हुए श्लोका ने बालों को खुला रखा और साथ में डायमंड ईयररिंग्स पहनी। बता दें श्लोका की इस ड्रेस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए एक खूबसूरत ड्रेस लेने की सोच रही हैं तो श्लोका की मिलती जूलती ड्रेस ले सकती हैं। क्योंकि इस तरह की ड्रेस में हर कोई खूबसूरत लगेगा।
