Akash Ambani and Shloka Mehta
Akash Ambani and Shloka Mehta

Overview:

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। लगभग हर इवेंट में आकाश-श्लोका हाथों में हाथ थामे दिखते हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस कपल की केमिस्ट्री की हमेशा तारीफ करते हैं।

Akash Ambani and Shloka Mehta: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का लाड़ला बेटा आकाश अंबानी और बड़ी बहू श्लोका मेहता अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। लगभग हर इवेंट में आकाश-श्लोका हाथों में हाथ थामे दिखते हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस कपल की केमिस्ट्री की हमेशा तारीफ करते हैं। हाल ही में यह कपल अपने दोस्त की शादी में नजर आया। अब आकाश और श्लोका के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहे आकाश-श्लोका के वीडियो

हाल ही में आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ अपने एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुए। शादी के कई इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह पावर कपल न सिर्फ अपनी दोस्त की बारात में शामिल हुआ, बल्कि पूरे जोश के साथ हर इवेंट का हिस्सा भी बना। आकाश और श्लोका ने जमकर डांस किया। गेम्स खेले और गाने भी गाए। एक वीडियो में श्लोका स्टेज पर गाती हुई भी नजर आईं। वहीं आकाश उन्हें निहारते नजर आ रहे थे।

आकाश-श्लोका के लुक ने किया इंप्रेस

हर इवेंट में आकाश और श्लोका ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आए। श्लोका ने शादी में ऑरेंज कलर की रेशमी साड़ी पहनी थी। गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ श्लोका ने कंट्रास्ट में स्टाइलिश पेस्टल ग्रीन कलर का ब्लाउज वियर किया। इस थ्री स्लीव्स ब्लाउज ने श्लोका के लुक को और बढ़ा दिया। इसके साथ उन्होंने लेयर्ड नेकलेस पहना, जिसमें डार्क एमरल्ड लगे थे। मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स ने श्लोका के लुक में चार चांद लगा दिए। आमतौर पर काफी सिंपल मेकअप करने वाली श्लोका अपने दोस्त की शादी में ग्लैमरस मेकअप में नजर आईं। उन्होंने शिमरी आईशैडो, मस्कारा-कोटेड लैशेज, शिमर हाइलाइटर और न्यूड लिपस्टिक शेड से अपने मेकअप को पूरा किया। हेयर बन पर लगे ताजे फूलों ने उन्हें फ्रेशनेस दी। इस दौरान आकाश और श्लोका ने अपने दोस्त की बारात में जमकर ठुमके लगाए। वीडियो में ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल भी दिख रहे हैं।

इंडिगो ब्लू गाउन ने लूटी लाइमलाइट

दोस्त की शादी के एक प्री-वेडिंग इवेंट में श्लोका इंडिगो ब्लू अनारकली गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग जैकेट पहनी थी। वहीं आकाश अंबानी क्लासिक जैकेट और कोऑर्डिनेटेड पैंट में दिखे। इस दौरान यह कपल इवेंट को भरपूर एंजॉय करता नजर आया। इस वीडियो को खुद श्लोका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। साथ ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर अपनी फीलिंग्स भी शेयर की हैं।

लाल बनारसी साड़ी में पहुंचीं नीता अंबानी

आकाश और श्लोका के दोस्त की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी पहुंचे। इस दौरान नीता अंबानी के लुक ने भी सभी को इ्ंप्रेस कर दिया। नीता ने लाल रंग की बनारसी साड़ी वियर की थी। हमेशा की तरह इस साड़ी में भी नीता बहुत ही ग्रेसफुल नजर आईं।

बचपन की दोस्ती, जवानी का प्यार

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी भी बहुत खास है। ये बचपन के साथी हैं, जिन्होंने बड़े होकर जीवनसाथी बनने का फैसला किया। साल 2019 में दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई। शादी में आकाश और श्लोका दोनों के चेहरे से प्यार और खुशियां साफ नजर आ रही थीं। उसके बाद से आकाश हर पब्लिक गैदरिंग, इवेंट और फैमिली फंक्शन में श्लोका का हाथ थामे नजर आते हैं। इस रोमांटिक कपल के दो बच्चे हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...