Shloka Mehta: सबसे चर्चित अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अपने बेहतरीन लुक्स से सभी का ध्यान खींचने में कभी भी नहीं चुकती हैं। उनकी आउटफिट की चॉइस काफी शानदार होती है जो किसी को भी दीवाना बना देती है। बात चाहे फैमिली फंक्शन की की जाए या फिर कैजुअल आउटिंग कि वह हमेशा अपने इंप्रेसिव ड्रेसिंग सेंस से सभी को आकर्षित कर लेती हैं।
हाल ही में उन्हें अपने ससुर मुकेश अंबानी पति अनंत अंबानी और बेटे पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। सभी जानते हैं कि श्लोका प्रेग्नेंट है और वह जल्दी बच्चे की मां बनने वाली है शायद इसलिए ही वह गणपति जी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंची थी।
खूबसूरत ड्रेस में नजर आई श्लोका
सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची श्लोका की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई हर किसी की नजरों उनके शानदार आउटफिट पर जाकर टिक गई। उन्होंने अपने लिए ब्रीज़ी बेट्टी ड्रेस का चुनाव किया था जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। पीले रंग की ये फ्लोरल ड्रेस थ्री फोर्थ स्लीव लेंथ की थी। इसमें चेक डिटेल्स के साथ कॉलर भी था जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।
40 हजार का है आउटफिट
इस खूबसूरत से टॉप को उन्होंने एंकल लेंथ पैंट्स के साथ कैरी किया था। रेशमी कपड़े से बनाई गई यह ड्रेस कश्मीर डिजाइन से प्रभावित है और देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इसका टॉप 23900 रुपए का है और पेंट 16500 की है जिस हिसाब से कुल मिलाकर यह ड्रेस 40,000 की है।
