देशभर में जहां एक और चारों तरफ कोरोना वायरस का कोहराम जारी है ऐसे में कई लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव करने वाला इंडियन प्रीमियर लीग भी चल रहा हैै। कोरोना महामारी से जुड़ी गाइडलाइन को फाॅलो करते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि फिलहाल आईपीएल का चैदहवां सीजन शुरू हो चुका है। आईपीएल में खेलने वाले क्रिकेटर के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आप इनकी पत्नियों के बारे में जानते हैं। तो आइए जानते हैं क्रिकेटर्स की टॉप ग्लैमरस वाइव्स बारे में।
अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जानता है। फिल्मी जगत का सबसे लोकप्रिय चेहरा रह चुकी अनुष्का इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रही है। कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों को अपना दिवाना बनाने वाली अनुष्का शर्मा इसी साल जनवरी में मां बनी है। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी।
संजना गणेशन

हाल ही में सोशल मीडिया पर छाने वाली एक्ट्रेस संजना गणेशन आपको अभी याद ही होगी। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर जसप्रित बुमराह के साथ शादी करने के बाद संजना गणेशन भी सोशल मीडिया पर छा गई है। संजना के बारे में बात करे तो संजना फेमिना ऑफिशियल गॉरजियस की विनर रह चुकी है। इसके अलावा वे स्पिलिट्सविला सीजन 7 में नजर आ चुकी है। अभिनय के बाद संजना स्पोर्ट्स टीवी प्रेजेंटर के रुप में पहचानी जाने लगी। अक्सर आपने इन्हें आईपीएल और आईसीसी के कई इवेंट्स में एंकरिंग करते देखा होगा।
नताशा

भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी साथ देखे जा चुके हैं। अब तो दोनों अपने बेबी बाॅय के साथ भी अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते है। नताशा के बारे में बताए तो नताशा सर्बियन डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी है। आपने इन्हें बाॅलीवुड में कई फिल्मों में देखा होगा।
ईशा नेगी

क्रिकेटर ऋषभ पंत की रुमर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भले ही स्क्रीन से दूर है लेकिन इनके ग्लैैमरस अवतार को काफी लोग पसंद करते हैं। ईशा एक एंटरप्रेन्योर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
आयशा मुखर्जी

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन की पत्नी आयशा भी ग्लैमर से भरपूर है। आयशा शिखर से उम्र में काफी बड़ी हैं। आयशा का जन्म भले ही भारत में हुआ है लेकिन आयशा ऑस्ट्रेलिया में ही पली बड़ी थी। पहले पति से तलाक के बाद आयशा ने शिखर धवन से शादी की।
