बच्चों को ब्रेकफास्ट में दें हेल्दी केले का चीला
पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम से भरपूर केले के चीले के नाश्ते से दिन की शुरुआत करेंगे बच्चे, तो दिन भर फुर्तीले रहेंगे।
Banana Cheela Recipe: खाने को लेकर बच्चों के बहुत नखरे होते हैं। उन्हें तो बस हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहिए होता है। उनके नखरों को लेकर बेचारी मम्मियाँ हमेशा परेशान रहती हैं कि बच्चों के लिए नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो हेल्दी भी हो और उनको पसंद भी आए। अगर आप भी बच्चों के नाश्ते को लेकर परेशान हैं, तो चलिए हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं जिसको खाकर आपके बच्चे ऱोज आपसे उस नाश्ते की ही डिमांड करने लगेंगे।
Also read: डिनर में फैमिली को सर्व करें गुजराती स्टाइल डपका कढ़ी
ये नाश्ता है चीला, लेकिन ये बेसन का चीला नहीं है बल्कि पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम से भरपूर केले का चीला। इस नाश्ते से दिन की शुरुआत करेंगे बच्चे, तो दिन भर फुर्तीले रहेंगे। इसे बनाना भी बेहद आसान है और आप झटपट इसे बना कर तैयार कर सकते हैं। आइए इस रेसिपी को बनाने का तरीका जानते हैं।
केले का चीला बनाने के लिए सामग्री

केले – 2
- आटा- 1 कप
- घी- 1 टेबल स्पून
- दूध- ½ कप
- शहद- 2 टेबल स्पून
- ड्राई फ्रूट्स- 2 टेबल स्पून
- मूंगफली – 2 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर- ½ टेबल स्पून
केले का चीला बनाने का तरीका
- सबसे पहले केले को छील कर ब्लेंडर में डाल दें। अब इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें शहद मिला लें। अब इस पेस्ट में गेहूं का आटा धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह फेंटें। इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें और बैटर तैयार कर लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन या सिंपल तवा लें। इसे थोड़े से घी से चिकना करें और तवे पर एक थोड़ा सा बैटर डालें और इसे पतला चीला बनाने के लिए राउंड शेप दें।
- अब दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। ब्रेकफास्ट के लिए एनर्जी से भरपूर स्वादिष्ट केले का चीला बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
