Bread Recipes: सुबह नाश्ते का वक्त हो तो हमेशा यही दिमाग में आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो खाने में टेस्टी हो और झटपट तैयार हो जाए। इस तरह, सबसे पहले ब्रेड खाने का ही ख्याल मन में आता है। हालांकि, हर दिन ब्रेड को टोस्ट करके खाना भी संभव नहीं होता। इसलिए, जरूरी है कि आप नई-नई रेसिपीज बनाएं, ताकि आप अपने टेस्ट बड को भी शांत कर पाएं। हो सकता है कि आपको भी हर दिन ब्रेड खाना पसंद हो, लेकिन आपको यह समझ में ना आता हो कि आप ब्रेड की मदद से क्या बनाएं।
तो चलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब हम आपकी उलझन को दूर करने के लिए ब्रेड की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं। यह ब्रेड रेसिपीज नाश्ते व इवनिंग स्नैक्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं और इन्हें बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं ब्रेड की मदद से बनने वाली कुछ बेहतरीन ब्रेकफास्ट रेसिपीज-
ब्रेड सैंडविच

जब नाश्ते की बात हो और सैंडविच का नाम ना लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह एक क्विक रेसिपी है और इसमें आप अपनी पसंद से कई अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल करके एक हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकती हैं।
ब्रेड सैंडविच की सामग्री-
- 8 ब्रेड स्लाइस
- मक्खन ब्रेड स्लाइस के लिए
- आधा छोटा चम्मच लहसुन
- आधा कप कटा हुआ प्याज
- नमक स्वादानुसार
- एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च
- एक चौथाई छोटा जलेपीनोस
- आधा छोटा चम्मच इटैलियन सीजनिंग
- बारीक कटे गाजर
- मटर
- स्वीट कॉर्न
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
- क्रीम चीज़
- 2 बड़े चम्मच केचप
- 1 कप मोत्ज़ारेला कटा हुआ
ब्रेड सैंडविच की विधि-
- सबसे पहले, एक पैन में मक्खन डालें और जब यह पिघल जाए तो इसमें प्याज और लहसुन डालें।
- अब इसमें इटैलियन सिजनिंग, जेलपीनो, नमक और काली मिर्च, सब्जी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- करीबन इसे 1-2 मिनट तक पकाएं।
- अब, इसे आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
- एक मिक्सिंग बाउल में, सॉफ्ट क्रीम चीज़, टोमैटो केचप, कटा हुआ मोज़ेरेला और वेजिटेबल फिलिंग डालें।
- अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे 4 भागों में बांट लें।
- अब दोनों ब्रेड स्लाइस को ऊपर की ओर करके मक्खन लगाएं।
- तैयार मिश्रण को इस पर डालकर समान रूप से फैलाएं।
- इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस डालें। ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाएं।
- मध्यम आंच पर एक ग्रिल पैन (या तवा) गरम करें और सैंडविच को 2 मिनट तक या क्रिस्पी और सुनहरा होने तक पकाएं।
- ऊपर की तरफ थोड़ा मक्खन लगाएं और सुनहरा भूरा होने तक पकने के लिए पलटें।
- जब दोनों तरफ से क्रिस्पी हो जाए, तो इसे कूलिंग रैक पर निकाल लें।
- आपकी स्वादिष्ट और फिलिंग क्रीमी वेजिटेबल सैंडविच तैयार है।
- इसे बीच में से काटें और गरमागरम परोसें।
ब्रेड पिज्जा

बच्चों को पिज्जा बहुत पसंद आता है। आप चाहें तो नाश्ते में उनके लिए एक क्विक ब्रेड पिज्जा तैयार कर सकती हैं और उन्हें खुश कर सकती हैं। इसे बनाना भी उतना ही आसान है।
ब्रेड पिज्जा की सामग्री-
- 6 बड़े ब्रेड स्लाइस या सैंडविच ब्रेड स्लाइस
- ऑलिव ऑयल या मक्खन आवश्यकतानुसार
- पिज़्ज़ा सॉस – आवश्यकता अनुसार
- 1 मीडियम प्याज – छोटे क्यूब्स में कटी हुई
- 1 मीडियम शिमला मिर्च – छोटे क्यूब्स में कटी हुई
- 1 मीडियम टमाटर – छोटे क्यूब्स में कटी हुई
- सूखी तुलसी आवश्यकता अनुसार
- कुटी हुई काली मिर्च या काली मिर्च पाउडर – वैकल्पिक
- 1 से 1.25 कप कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला चीज़ या पिज़्ज़ा चीज
- रेड चिली फ्लेक्स- वैकल्पिक
- आर्गेनो
ब्रेड पिज्जा की विधि-
- एक भारी तवा या पैन गरम करें। इसके ऊपर करीब आधे से 1 चम्मच जैतून का तेल डालें।
- आप जैतून के तेल की जगह मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंच को इस दौरान धीमा ही रखें।
- अबख् इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस रखें। आप तवे के आकार के हिसाब से एक बार में 1 से 2 ब्रेड स्लाइस रख सकते हैं।
- अब, आप ब्रेड को बेस से हल्का टोस्ट करें और फिर पलट दें।
- अब हल्के से भुने हुए हिस्से पर जल्दी से थोडा पिज़्ज़ा सॉस फैलाएं।
- अब इस पर प्याज व शिमला मिर्च के टुकड़े डाल दें। टॉपिंग डालते समय आंच को सबसे कम रखें।
- अब ऊपर से छोटे-छोटे कटे टमाटर डालें।
- अब इस पर आर्गेनो व तुलसी जैसी हर्ब्स स्प्रिंकल करें।
- साथ ही कुटी हुई काली मिर्च या काली मिर्च पाउडर भी डाल दें। काली मिर्च वैकल्पिक है।
- टॉपिंग डालते समय आप चाहें तो गैस बंद भी कर सकते हैं।
- अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़ या पिज़्ज़ा चीज़ डालें।
- अब, ब्रेड पिज्जा पर लिड लगा दें।
- चीज़ के पिघलने और ब्रेड के टोस्ट होने तक पकाएं।
- चमचे से निकाल कर सर्विंग प्लेट पर रखें। आप चाहें तो कुछ रेड चिली फ्लेक्स या आर्गेनो स्प्रिंकल करें।
- ब्रेड पिज़्ज़ा को गरमा गरम सर्व करें। साथ में टोमैटो कैचप या पिज़्ज़ा सॉस भी सर्व करें।
तो अब आप इन रेसिपीज को एक बार जरूर ट्राई कीजिएगा और हमें कमेंट सेक्शन में यह जरूर बताएं कि आपको यह ब्रेड ब्रेकफास्ट रेसिपीज कैसी लगी?
