ब्रेड एक ऐसी चीज हैं जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। चाहे सुबह का नाश्ता हो, यां फिर शाम के स्नैक्स। ब्रेड को हम हर मील में अपने हिसाब से एडजसट कर ही लेते हैं। कभी इसे सैंडविच तो कभी ब्रेड बटर तो कभी पकौड़े, न जाने कितने ही रूपों में इसका सेवन किया जाता है। वैसे भी सुबह नाश्ते की बात हो तो सबसे पहले ब्रेड का ही ख्याल दिमाग में आता है। यूं तो मार्केट में कई तरह की ब्रेड मिलती हैं, लेकिन लोग घरों में व्हाइट ब्रेड का ही इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। यहां तक की लोग अब व्यजंनों में भी ब्रेड को इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन अगर आपकी गिनती भी ऐसे ही लोगों में होती है तो अब आप सतर्क हो जाइए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ब्रेड आजकल न केवल बच्चे बड़ चाव से खाते हैं बल्कि बड़े लोग भी इसका इस्तेमाल खुब कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की आसान लगने वाली ये ब्रेड आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं इसके नुकसान
ग्लूटोन से भरपूर
जिन लोगों को ग्लूटोन इंटॉलरेंस हो, उन्हें ब्रेड से परहेज़ करना चाहिए। ग्लूटोन किसी खाद्य पदार्थ को चिपचिपा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही उन लोगों को भी ब्रेड से दूर रहना चाहिए, जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। दरअसल ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है। खासकर रिफाइंड व्हाइट ब्रेड खाने से अचानक ब्लड का शुगर लेवल बढ़ जाता है और फिर थोड़े समय बाद एकदम गिर जाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीडि़त लोगों को इसका कम से कम सेवन की सलाह दी जाती है। अगर ब्रेड खाना जरूरी हो तो होलव्हीट ब्रेड ले सकते हैं।
वजन
अगर आप हैल्दी रहने के लिए ब्रेड का सेवन करते हैं, तो आप सावधान हो जाएं। ये शरीर को हैल्दी रखने की बजाय वज़न में तेज़ी से इज़ाफा करता है। अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहती हैं तो सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचें।
हार्ट के लिए नुकसान
जो लोग हार्ट की बीमारी से दो चार हो रहे हैं। उन्हें ब्रेड से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है जिससे हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सफेद ब्रेड को आप किसी भी फॉर्म में खाएं यह सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। इसलिए कोशिश करें इसका सेवन कम किया जाए।
सैचुरेटेड फैट
ब्रेड में सैचुरेटेड फैट होता है। ये स्किन के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इसे खाने से त्वचा में झुर्रियां पड़ सकती हैं।
दांतों के लिए हानिकारक
ब्रेड में मौजूद स्टार्च दाँतों के लिए भी हानिकारक होता है। इससे दांतों में कीड़े लगने समेत दांतों पर चढ़े इनैमल की परत के खराब होने का डर रहता है।
जल्दी से नहीं पचता
ब्रेड के लसलसेपन के कारण वो आसानी से पचती नहीं है। इसे रोजाना खाने से पाचन संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ये समस्या बड़े और बच्चों दोनों को समान रूप से हो सकती है।
हाई सोडियम
ब्रेड में सोडियम काफी ज्यादा पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का ख़तरा बढ़ाता है। अगर आप रोज़ ब्रेड खाते हैं, तो आपके शरीर में सोडियम लेवल काफी बढ़ चुका होगा। जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदल लीजिए।
ब्लड शुगर बढ़ाने का काम करता है
रोजाना ब्रेड खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज अपने साथ कई दूसरी बीमारियों को लेकर आता है
यह भी पढ़े
