Shaitaan Release Date: आपने बहुत बार काले जादू के बारे में सुना होगा। लेकिन इस जादू का क्या प्रभाव होता है। यह किस तरह से अपना काम करता है। इस बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो शैतान मूवी इसी जादू के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका जैसे दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा बनाई गई है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। इसका डायरेक्शन विकास बहल का है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा है कि शैतान आपके लिए आ रहा है। अजय देवेगन की बात करें तो वह इस समय फिल्म रेड 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी हैं जो कि विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कॉप यूनिवर्स की उनकी फिल्म सिंगम अगेन भी 2024 में रिलीज होगी।
एक नया चेहरा भी
फिल्म में जहां एक ओर सभी सीनियर एक्टर हैं वहीं गुजराती सिनेमा में अपना नाम कमाने वाली जानकी बोडीवाला भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वे छेलो दिवस और तंबूरु में काम कर चुकी हैं। शैतान मूवी की बात करें तो यह गुजराती फिल्म वश का रीमेक है। इसकी कहानी अथर्व नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है जो काले जादू में फंस जाता है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है।
