घरेलू नुस्खों में किसी भी परेशानी का इलाज ढूंढा जाना आम सी बात हो चुकी है। कभी इंटरनेट के सहारे तो कभी किसी की सलाह पर अक्सर ही हम लोग घरेलू नुस्खों को आजमाने लगते हैं। इन घरेलू नुस्खों में एक बात की गारंटी मानी जाती है कि इनका कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा हर बार सही हो ये जरूरी नहीं है। घरेलू नुस्खे भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ऐसा होता है। अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे अक्सर ही हो जाते हैं तो घरेलू नुस्खों से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि घरेलू नुस्खों को आजमाने से पहले कुछ बातें दिल में बैठा ली जाएं। समझा लिया जाए कि मुंहासों के लिए कौन सा घरेलू नुस्खा अच्छा है और कौन सा गलत असर डालता है। चलिए कुछ ऐसे ही नुस्खों या कहें सामग्री को जान लेते हैं, जो आपकी त्वचा पर गलत असर भी डाल सकती हैं-

बेसन वाला पैक-
अक्सर चेहरे पर बेसन लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको मुंहासे जल्दी-जल्दी हो जाते हैं तो आपको बेसन से दूर रहना होगा। बेसन के साथ चावल के आटे से बना पैक भी आप न लगाएं तो अच्छा है। इसको लगाने से त्वचा पर लाल निशान पड़ सकते हैं। दूध के पैक से भी यही नुकसान हो सकता है। जरूरी है कि बहुत जल्दी-जल्दी फेस पैक न लगाएं।
चीनी वाला स्क्रब-
घर पर स्क्रब बनाने की बात आती है तो उसमें चीनी के दाने डालने की सलाह भी दी जाती है। जबकि मुंहासों के साथ ये स्क्रब बिलकुल नहीं चल सकता है। आपकी त्वचा के ऊपर चीनी के दानें बहुत गलत असर डाल सकते हैं। इनसे इचिंग और लालपन आ सकता है। इसलिए सेंसटिव स्किन वालों को हमेशा छोटे दानों वाला स्क्रब लगाने की सलाह दी जाती है।

नींबू और टमाटर-
नींबू और टोमेटो के जूस बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं, जिसमें विटामिन सी के अंश ही होते हैं। ये स्किन में बहुत जल्दी ओब्सर्ब नहीं हो पाते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
नारियल का तेल करेगा नुकसान-
नारियल का तेल एक ऐसी सामग्री है, जिसे ज़्यादातर लोग घर पर रखते ही हैं। इन्हें बालों के लिए अच्छा माना जाता है तो त्वचा के लिए भी। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि घरेलू नुस्खों में काम आने वाला नारियल का तेल मुंहासों के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। दरअसल इनकी वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं और फिर मुंहासे निकलते हैं।
