अगर आप बिना पैसे खर्च किये और बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी स्किन को फॅलालेस बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे का इस्तेमाल कीजिए। यह स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को चुटकी में हल करता है…
अब नहीं सताएंगे रिंकल्स और पिंपल्स-
जिन लोगों एक चेहरे पर रिंकल्स और पिंपल्स होते हैं उनकी प्राकृतिक सुंदरता कहीं छिप जाती है। उस सुंदरता को दोबारा निखारने के लिए इन झुर्रियों व पिंपल्स से निजात पाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप एक टी-स्पून चावल के आटे में खीरे का रस व नींबू का रस डालकर एक पैक तैयार करें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और करीब 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें।
डार्क सर्कल करें दूर-
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं और आप उनसे मुक्ति पाना चाहती हैं तो भी चावल के आटे का प्रयोग करें। इसके इस्तेमाल के लिए थोड़ा-सा केला, कैस्टर ऑयल व चावल का आटा मिलाकर एक थिक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को आई मास्क की तरह लगाएं। कुछ देर बाद आंखों को नॉर्मल पानी से अच्छे से साफ करें और कोई अच्छी सी क्रीम लगाएं। वैसे हो सके तो यह पैक हमेशा रात में इस्तेमाल करें इससे आपको जल्दी और ज़्यादा फायदा होगा।
सूरज से सुरक्षा-
चावल सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी स्किन की रक्षा करने में मददगार साबित होता है। ऐसा इसमें मौजूद फ्यूरलिक एसिड व एलेनटॉयन के कारण होता है। इतना ही नहीं चावल का आटा सनबर्न व सनटैन में भी फायदेमंद होता है। सूरज से सुरक्षा के लिए चावल के आटे में ठंडा दूध मिलाएं व पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे स्किन पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में नॉर्मल पानी से धो लें। एक सप्ताह इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदे दिखने लगेंगे।
स्किन को करें ब्राइट-
अगर आप अपनी स्किन टोन को लाइट व ब्राइट बनाना चाहती हैं तो इसमें चावल का आटा आपके काफी काम आ सकता है। दरअसल, चावल में मौजूद अमीनो एसिड व विटामिन्स स्किन को साफ करने के साथ−साथ उसे ग्लो करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए एक बाउल में चावल का आटा लेकर उसमें दही व शहद मिलाकर एक पैक बनाएं। अब इसे अपने चेहरे व नेक एरिया पर लगाकर सूखने दें। अंत में साफ पानी से चेहरा वॉश करें।
यह भी पढ़ें
