गर्म पानी पीने के फायदे
डॉक्टरों का मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है लेकिन सुबह का एक गिलास गर्म पानी आपकी बहुत मदद कर सकता है। तो आइए एक नज़र डालते हैं 7 फायदों पर…
1. वजन कम करने में मददगार- 
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करना चाह रहे हैं तो रोज सुबह एक गिलासा गर्म पानी आपके लिए मददगार साबित होगा। जी हां, जब आप एक गिलास गर्म पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में जमा वसा समाप्‍त होती है। नतीजतन आपका वजन कम होने लगता है और आप पहले से ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं।
2. पेट रहेगा साफ, कब्ज होगा दूर- 
अगर आपको कब्‍ज की शिकायत रहती है, तो भी गर्म पानी आपकी मदद करेगा। ऐसे में सुबह गर्म पानी पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्म पानी पेट को साफ रखता है और इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है जिसके कारण कब्ज और पेट दर्द जैसी परेशानियों से आराम मिलता है। साथ ही, खाना अच्‍छे से पचाने या डाइजेस्‍ट करने में भी मददगार मिलती है।
3. छाती में जकड़न व जुकाम की शिकायत होगी दूर- 
अगर आपको छाती में जकड़न या जुकाम की शिकायत अक्सर रहती है तो ऐसे में गर्म पानी दवा के रूप में काम आएगा। गर्म पानी पीने से आपका गला ठीक रहेगा और छाती में आराम मिलेगा। इसलिए जब भी आपको जुकाम की शिकायत हो तो दिन में कम से कम 3 बार गर्म ज़रूर पिएं।
4. बढ़ जाएगी भूख आएगी एनर्जी- 
अक्सर लोग भूख न लगने की समस्या से परेशान रहते हैं और अगर आपके साथ भी ऐसा है तो एक गिलास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे आपकी भूख बढ़ेगी। वहीं, सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और पाचन क्रिया ठीक होगी।
5.  बढ़ेगी रोग-प्रतिरोधक क्षमता- 
रोज़ सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटामिन भी मिलता है। हमेशा थकान महसूस होने पर भी आप गुनगुना पानी पियें। हमारी मांसपेशियों का 80% भाग पानी से ही बना होता है इसलिए पानी पीने से मांसपेशियों की ऐंठन दूर हो जाती है।
6. पीरियड्स का दर्द होगा दूर- 
हो सकता है कि हर महीने होने वाले पीरियड्स में आप दर्द से परेशान रहती हों। ऐसे में हम आपको बताते हैं ऐसा उपाय जो आपकी इस परेशानी को दूर करेगा। दरअसल, इसमें भी गुनगना पानी आपको राहत देगा। पीरियड्स के दौरान आप गर्म पानी से पेट की सिकाई करें और साथ ही पियें भी, आपको जल्द आराम मिलेगा।
7. ग्लो करेगी स्किन- 
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए गुनगुने पानी से बेहतर कोई और उपाय नहीं है। सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से कुछ दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषक्त पदार्थ निकल जाते हैं जिससे त्वचा में एक अलग सा निखार आता है।
यह भी पढ़ें