Bhuvan Bam New Home: भुवन बाम ने साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में अपना नया घर लिया है। 29 साल के मल्टी टैलेंटेड एक्टर ने 1,937 वर्ग फुट के कॉर्पेट एरिया के साथ 2,233 वर्ग फुट के घर के लिए एग्रीमेंट मनी के रूप में 77 लाख रुपए पे किए है। इसे अगस्त 2022 में फाइनल किया था। जिसकी पूरी क़ीमत 11 करोड़ रुपये है। ग्रेटर कैलाश के मिडल में मौजूद इस घर में चार बेडरूम के साथ एक लार्ज लिविंग रूम है। जिसमें एक डाइनिंग एरिया, एक लॉन और फुली फर्निशिंड किचन है। इसके साथ घर में एक बड़ा पार्किंग स्पेस और बेस्ट सिक्योरिटी सर्विस हैं।
Also read : जापानी गेम शो को आवाज देंगे टीकू मामा, क्या है शो की खास बात: Bhuvan Bam in Takeshi Castle
16 साल से है रिलेशन में
भुवन बाम 16 साल से ज्यादा टाइम से अर्पिता भट्टाचार्य के साथ रिलेशन में हैं। दोनों स्कूल टाइम में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया था। यह हर सुख-दुख में साथ रहे हैं और लाइफ के सबसे बुरे समय में अर्पिता भुवन का सपोर्ट सिस्टम रही हैं। क्योंकि भुवन ने अपने पेरेंट्स को कोविड के समय में खो दिया था। वो अब अर्पिता के पेरेंट्स को ही अपने पेरेंट्स मानते है।
60 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स
भुवन के काम की बात करें तो ‘BB Ki Vines’ पर 60 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके साथ, कॉमेडियन को पॉपुलर जापानी शो ‘ताकेशीज़ कैसल’ के इंडियन कमेंटेटर के रूप में भी हायर किया गया है। भुवन को आखिरी बार थ्रिलर सीरीज़ ‘ताज़ा ख़बर’ में श्रिया पिलगांवकर के साथ देखा गया था।
