सामग्री :मोटी सूजी 50 ग्राम, मोटा बेसन 50 ग्राम, गेहूं का आटा 150 ग्राम, चीनी 250 ग्राम, घी 250 ग्राम, पानी 1 लीटर, ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए।

विधि :चीनी और पानी का सिरप बनाकर उसे साइड में रख दें। घी को गर्म करें, इसमें आटा डालें और इसे 20 मिनट के लिए भूरा होने तक सेकें, जब तक इसमें हल्की खुशबू ना आने लगे। बहुत ध्यान से एक साइड से चीनी के सिरप को हलवे में डालें और इसे बराबर चलाते रहें ताकि इसमें गाठें ना बने। धीमी आंच पर तब तक हिलाते रहें जब तक कि सारा सिरप सोख न जाए और घी निकल जाए। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्म-गर्म सर्व करें।

टिप्स- तीन अलग-अलग प्रकार के आटों से बनने वाला यह हलवा ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें बहुत सारा पोषण भी होता है।