अब आप सोच रहे होंगे कि आजकल के  हाईटेक टेक्नोलॉजी वाले टाइम में जब सारा काम हमारा स्मार्टफोन कर सकता है चाहे टाइम के साथ अपडेटेड रहना हो, या फिर मौसम के बारे में जानकारी देना हो, या फिर किसी बात को याद रखने के लिए रिमाइंडर लगाना हो, सबके लिए  स्मार्टफ़ोन ही काफी है ऐसे में भला रिस्ट वॉच के क्या फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको  स्मार्टफोन समाज में रिस्ट वॉच पहनने के कई फायदे बताने जा रहे हैं , जो निश्चितरूप से आपको  आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताती  है

रिस्ट वॉच का डिज़ाइन और स्टाइल आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताता है। मतलब जब आप किसी अच्छे प्रोफाइल पर हैं और आप किसी ख़ास ब्रांड की या स्टाइलिश रिस्ट वॉच न पहनकर सिंपल सी रिस्ट वॉच पहनते हैं तो ये इस बात को दिखाता है कि आप फैशन के प्रति सजग नहीं हैं  पर जबआप किसी साधारण जगह पर काम करने के बावजूद भी यदि स्टाइलिश वॉच पहनते हैं तो इससे पता चलता है कि आप फैशन के प्रति कितने  जागरूक हैं।

एक स्टाइलिश फैशन  एक्सेसरीज

रिस्ट वॉच स्टाइलिश फैशन एक्सेसरीज में से एक है।  स्टाइलिश और फैशनेबल घड़ियां आपके लाइफ स्टाइल को दिखाती हैं।  कई बार तो किसी पार्टी के दौरान बहुत ज्यादा स्टाइलिश ड्रेस न होने के बावजूद भी  आप अपनी रिस्ट वॉच की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। आपको  हमेशा फैशन  की मांग के अनुसार ही  फैशनेबल घड़ियों के साथ बाहर जाना चाहिए।

सोशल क्लास और स्टेटस

घड़ियां एक स्टेटस सिंबल की तरह थीं और यह अभी भी स्टेटस सिंबल के रूप में जानी जाती हैं। मतलब यदि आपने महंगी रिस्ट वॉच कैरी की हुई है तो आप एलीट क्लास से बिलॉन्ग करते हैं, वहीं साधारण सी रिस्ट वॉच का मतलब मिडिल क्लास से  बिलॉन्ग करना माना जाता है।

आपकी सुविधा के लिए

हो सकता है कि आप में से कई लोगों को स्मार्टफोन होते हुए घड़ी पहनना बेमानी है। लेकिन जब आप एक घड़ी पहनते हैं और सामने वाला आपसे समय पूछता है तब आप  तुरंत उसको टाइम बता देते हैं। इसके लिए आपको अपना  हैंडबैग खंगालने या फिर  फ़ोन में कोई पैटर्न देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।  बस अपनी कलाई को मोड़कर आपको समय पता चल जाता है।

कॉन्फिडेंस लेवल  बढ़ता  है

एक घड़ी आपको आत्मविश्वास महसूस कराती है । यदि आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं और आपके हाथ में रिस्ट वॉच है तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल कई गुना तक बढ़ जाता है क्योंकि आपको ऐसा लगता है कि आप समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यहां तक कि  टाइम पर पहुंचने में भी आपको मदद मिलती है।