मैं अंडरआर्म्स के हेयर साफ करने के लिए लंबे समय से वैक्स का उपयोग कर रही हूं। जिस वजह से मेरी वहां की त्वचा काली और धब्बेदार हो गई है। इसे कम करने के लिए कोई कारगर उपाए बताएं?
रुचि साह कोरबा (छत्तीसगढ़)         
वैक्सिंग से त्वचा काली नहीं बल्कि खिली हुई व रेशमी नजर आती है। आपके अंडरआम्र्स काले होने का कोई अन्य कारण होगा। 
 
गर्मियां आते ही मेरी त्वचा पर (हाथ-पैरों की) पपडिय़ां सी उतरने लगती हैं। हाथ-पैरों से पसीना भी निकलता है। यह कोई त्वचा संबंधी परेशानी है जो मौसमी है या यह कोई रोग है। इससे निज़ात कैसे मिले?
तृप्ति गुप्ता फरीदाबाद (हरियाणा)
कई बार गर्मियों में पसीना ज्यादा आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण त्वचा रूखी होकर फटने लग जाती है। हो सकता है कि आपकी भी यही समस्या हो। यदि ऐसा है तो अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। अन्यथा किसी स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।
 
मैं दिल्ली से बंगलौर शिफ्ट हुई और मेरे मुंहासे होने लगे, जो कि पहले दिल्ली में कभी नहीं हुए। मैं क्या करूं? मेरी उम्र 25 साल है। जो खाना मैं दिल्ली में खाती थी, वही अब भी खाती हूं, मेरी मदद कीजिए।
सोनाली (नियर सैंट्रल मॉल), बंगलौर
बंगलोर का मौसम तो दिल्ली के मौसम से काफी अच्छा व खुशनुमा है। लगता है आपको कोई इंटरनल प्रॉब्लम है, जिसे आप बाई-चांस शहर के साथ मिक्स कर रही हैं। पूरी जानकारी के लिए किसी डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपनी जांच करवाएं।
 
                              

 

मैंने 18 साल सिंदूर मांग में लगाया और कोई समस्या नहीं हुई। एक साल पहले वहां एक छोटा सा सफेद निशान बना और फिर वहां से बाल झडऩे लग गए। अब निशान तो नहीं है पर झड़े हुए बाल दोबारा नहीं उगे। मेरे पति को व सास को मेरा सिंदूर लगाना पसंद है, पर मैं डर के मारे नहीं लगाती। क्या दोबारा सिंदूर लगाना शुरू करूं या परमानेंट सिंदूर वहां लगवा लूं, अगर ऐसा कुछ होता है तो। कृपया मदद करें।

अनु कौर माटा फरीदाबाद (हरियाणा)
सिंदूर में मौजूद लेड धातु किसी-किसी को सूट नहीं करता, इसी कारण ऐसा होता है। आप रेड कलर से चाहें तो पर्मानेंट सिंदूर लगवा सकती हैं या फिर लिपस्टिक का भी प्रयोग कर सकती हैं। जो बाल गए हैं, उनके वापस आने के चांसेज बहुत कम हैं।
 
मेरी उम्र 19 वर्ष है। कॉमर्स कॉलेज एफ.वाय का छात्र हूं। होस्टल में रहता हूं। चेहरा बहुत ड्राय फील होता है, जबकि बहुत मुंहासे होते हैं। कुछ बहुत बड़े होकर पक भी जाते हैं। पीठ पर भी बहुत मुंहासे हैं। कई स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाया पर कुछ दिनों बाद वही हाल, थक गया हूं डॉक्टर्स और दवाइयां बदल कर। 15 वर्ष की उम्र से मुंहासे हो रहे हैं। क्या करूं?
श्रेणिक ओस्तवाल नागपुर (महाराष्ट्र)
दानों को देखे बिना उनका इलाज बता पाना मुश्किल है, जरूर आपके दानों का कोई इंटरनल कारण है। आप एक बार अपना पूरा मेडिकल टेस्ट करवाएं और फिर डॉक्टर के परामर्शानुसार दवाइयों का सेवन करें। और जहां तक त्वचा के रूखेपन की बात है तो कई बार बहुत ज्यादा एंटी-एक्ने क्रीम लगाने से भी त्वचा रूखी हो जाती है।
 
मेरी उम्र 43 वर्ष है। पिछले सह्रश्वताह अपनी ब्यूटीशियन की सलाह से मैंने चेहरे पर चॉकलेट वैक्स करवाया क्योंकि मेरे चेहरे पर बहुत बाल थे, जो अब डार्क और लंबे भी होते जा रहे थे। उसके बाद मेरे चेहरे पर लाल दाने फुंसियां हो गई। चेहरे पर कपड़ा भी छूने पर जलन होती है, क्या करूं? बहुत सेंसिटीव स्किन है, सनस्क्रीन कौन सी कंपनी की लगाऊं?
करूणा इंदौर (म.प्र.)
आपकी गलतफहमी है कि आपके चेहरे पर रैशेज, दाने व बाल वैक्स के कारण हैं। आप एक बार अपने रक्त की जांच करवाएं क्योंकि आपकी ये समस्या हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी हो सकती है। हार्मोन्स को स्टेबिलाइज़ करने के लिए आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक ट्रीटमेंट का सहारा ले सकती हैं।
 

ये भी पढ़ें     

स्किन पॉलिशिंग ट्रीटमेंट लें

आईलैशेस एक्सटेंशन करवाएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।