2024 Hair Colour: आजकल जब हम हमारे आसपास देखते हैं तो ऐसा लगता है कि 90 का दशक वापस आ चुका है। ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि हम अपने आसपास जो फैशन स्टाइल देख रहे हैं वह कहीं ना कहीं 90 के दशक से जुड़ा हुआ है। GenZ के नाम से प्रसिद्ध हुई आजकल की जनरेशन एक बार फिर से वह फैशन लेकर आ रही है जिनके हम हिस्सा रहे हैं या जिसे हमने अपने आसपास देखा है। अपने युवा दिनों में हम सभी इसका हिस्सा रहे हैं।
Also read : हेयर कलर से एलर्जी होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय: Hair Colour Allergy
फैशनेबल कपड़े हो या फिर कलरफुल बाल हमेशा सही इन सारी चीजों को स्टाइलिंग का हिस्सा बनाया गया है। कई लोग अलग-अलग तरह के कपड़ों के साथ अपने बालों के साथ भी एक्सपेरिमेंट करते हैं। किसी को अलग-अलग हेयर स्टाइल पसंद होते हैं तो कोई अपने बालों को अलग-अलग रंग देकर फैशन फॉलो करना पसंद करते हैं। साल 2024 आने वाला है और नए साल के साथ नए फैशन ट्रेंड भी शुरू हो जाएंगे। अगर इस साल में आप भी बालों के साथ कुछ नया करने के बारे में सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी रंगो की जानकारी देते हैं जो 2024 हेयर कलर के तौर पर काफी प्रसिद्ध रहने वाले हैं।
ब्लॉन्ड हेयर
इस तरह के बाल महिलाओं पर काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप इसका उदाहरण देखना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा बेस्ट उदाहरण रहेंगे क्योंकि वह अकेली ऐसी महिला है जो साल शुरू होने से पहले अपने फैशन ट्रेंड में बदलाव करने में सबसे आगे रहती हैं। इस तरह के बालों में प्रियंका का लुक हमेशा ही खूबसूरत नजर आया है और अगर आप भी उनकी तरह लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो यह कलर चुन सकती हैं।
ब्लॉन्ड हाइलाइट

तारा सुतारिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें हमेशा ही अपने सुनहरे बालों को हाईलाइट करते हुए देखा जाता है। यह ब्लॉन्ड हाईलाइट बहुत खूबसूरत लगता है और आपके चेहरे पर एक अलग चमक लेकर आता है। अगर कुछ नया लुक चाहती हैं तो यह ट्राई किया जा सकता है।
सेवरल शेड्स
अगर आप बहुत ही सुंदर लुक चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण की तरह सेवरल शेड्स हेयर कलर करवा सकती हैं। दरअसल ये रंगों का एक मिक्सर होता है जिनमें से अधिकतर ब्राउन शेड लिए होते हैं और इनमें सुनहरा टच भी दिखाई देता है। जब यह दोनों रंग मिलते हैं तो बहुत ही खूबसूरत शेड बनकर सामने आता है। वेवी और कर्ली हेयर्स के साथ इसे ट्राई किया जा सकता है।
मल्टीपल शेड्स लाइटर
जब भी फैशन का नाम निकलता है सेलेना गोमेज का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्हें हमेशा ही ट्रेंड फॉलो करते और सेट करते हुए देखा जाता है। अगर आप भी खूबसूरत हेयर कलर करवाना चाहती हैं तो मल्टीपल शेड्स लाइटर स्टाइल कर सकती हैं। यह करवाने के बाद आपका सुंदर सा लुक निकलकर सामने आने वाला है।
