हेयर कलर वैक्स के बारे में यह बातें जरूर जान लें: Hair Colour Wax
Hair Colour Wax

Hair Colour Wax: अगर आप अपने बालों को सुंदर दिखाने के लिए उनको कलर करती हैं तो आप को जान कर खुशी होगी की बालों को कलर करने का एक और नया तरीका है। इस तरीके का नाम हेयर कलर वैक्स है। यह तरीका अभी ट्रेंड में है और हो सकता है इसे करते समय आपके हाथ और कपड़े थोड़े गंदे भी हो जाएं। लेकिन यह तरीका आपके बालों के लिए काफी जेंटल और सुरक्षित है। इसे करने से डाई की तरह आपके बाल खराब भी नहीं होते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है की नहाते समय यह रंग उतर भी जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: बाल झड़ने से बचाने के लिए बालों को चाय के पानी से कैसे धोएं?: Hair Fall Solution

क्या है हेयर कलर वैक्स?

यह हेयर कलर का एक टेंपरेरी प्रकार है। जो महिलाएं केवल शौक के तौर पर कुछ समय के लिए अपने बालों को दूसरे रंग में रंगना चाहती हैं और अपने बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाना चाहती उन्हें इस तरीके का प्रयोग जरूर करके देखना चाहिए। इस तरीके में आप अपने बालों के स्ट्रैंड को अलग अलग रंग में रंग सकती हैं और जब आप नहाती हैं तो यह रंग आसानी से उतर भी जाता है। यह वैक्स आपके बालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह वैक्स कंपोनेंट या फिर बीसवैक्स, पानी, अल्कोहल और कलर पिगमेंट से बना होता है।

हेयर कलर वैक्स का प्रयोग?

Hair Colour Wax Uses
Hair Colour Wax Uses

अप्लाई करने से पहले आप को हमेशा डिब्बे पर लिखे दिशा निर्देश के बारे में पढ़ लेना चाहिए। आपको शुरुआत धुले हुए और कंडीशन किए हुए बालों के साथ करनी चाहिए। इन्हें प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान होता है। सबसे पहले आप को अपने बालों को अलग अलग सेक्शन में बांट लेना चाहिए। इसके बाद ग्लोव्स पहन कर आप इस वैक्स को बालों में अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप को किसी तरह की मिक्सिंग की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। शुरुआत में आप को कम रंग का ही प्रयोग करना है। आप इसका प्रयोग गीले बालों पर कर सकती हैं और इसके बाद 15 से 20 मिनट तक इन्हें सेट होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।