अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 50 साल हो गए हैं। उन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है। पहली फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से लेकर आज तक अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अमिताभ, मुंबई के रहने वाले नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया। अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में एक से अधिक à¤²à¤—्जरी घर हैं।

अमिताभ बच्चन 77 साल के हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था। हालांकि फिलहाल अमिताभ प्रतीक्षा, जलसा, सहित 4 बंगलों के मालिक हैं, जबकि जनक का इस्तेमाल वो ऑफिस के तौर पर करते हैं।फिलहाल ‘जलसा’ में रहते हैं बिग बी… – बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनका दूसरा बंगला ‘प्रतीक्षा’ हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है। वहीं, जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ ‘प्रतीक्षा’ में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने ‘जलसा’ खरीदा था।  à¤‡à¤¸à¤•े अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है।

पोती आराध्या के लिए खरीदा नया घर…

साल, 2014 में उन्होंने ‘जलसा’ के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।

कम्फर्ट है प्रियॉरिटी. बिग बी की फर्स्ट प्रियॉरिटी कम्फर्ट है, फिर चाहे बात घर की हो या कपड़ों की। उनके घर की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है।

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ घर के अंदर की तस्वीरें अक्सर साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों में घर की भव्यता साफ नजर आती है। बिग बी को हरियाली से खास लगाव है ऐसे में घर में एक बड़ा गॉर्डन भी है। इसके साथ ही घर के अंदर की दीवारों को अलग-अलग थीम से सजाया गया है। आज हम आपको बिग बी के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।

सबसे पहले इस तस्वीर को देखिए। हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने आते हैं और उनके प्यार को स्वीकार कर अभिनंदन करते हैं। इस तस्वीर में आप प्रशंसकों का हुजूम देख सकते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से मिलने के बाद तस्वीरों को साझा भी करते हैं। 

अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर ‘जलसा’ की है। इस तस्वीर में बिग बी घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आपको भरपूर हरियाली भी नजर आएगी। बिग बी की यह तस्वीरें मुख्य द्वार से घर के अंदर जाने की हैं। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि कैसे पेड़ों को अलग-अलग तरह के गमले में लगाकर सजाया गया है। 

अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर उनके घर के गॉर्डन की है। तस्वीरों में आपको चारों चरफ हरियाली नजर आ रही है।

यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के लिविंग रूम की है। इस तस्वीर में शानदार सोफा, तरह-तरह के पेड़ और अलग तरह का इंटीरियर नजर आ रहा है।

यह बिग बी के घर के बेडरूम की तस्वीर है। इस तस्वीर में भी अलग इंटीरियर नजर आ रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हैंगिंग लाइट का इस्तेमाल भी किया गया है। जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।

अब जरा इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर हॉल की लग रही है। तस्वीर में एक कोने में केले का पेड़ नजर आ रहा है तो वहीं दीवार पर बड़ी सी नारंगी रंग की पेन्टिंग नजर आ रही है।

बिग बी के घर के वॉशरूम की यह तस्वीर है। जो देखने में बिल्कुल किसी आलीशान होटल के वॉशरूम की तरह है। वॉशरूम में टीवी भी लगा हुआ है इसके साथ ही इंटीरियर काफी सुंदर है।

अमिताभ के घर की तस्वीरों के इस कोने को आपने शायद पहले कई बार देखा होगा। यह दीवार फ्रोटोफ्रेम से भरी हुई है। इस दीवार पर बिग बी के माता-पिता से लेकर उनके जिंदगी के पलों की वह सभी तस्वीरें लगी हैं जो उनके दिल के बेहद करीब हैं।

लैपटॉप में काम करते हुए अमिताभ की इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर बिग बी के स्टडी रूम की है। इस तस्वीर में लैपटॉप के बगल में बड़ी सी अलमारी नजर आ रही है जिसमें ढेर सारी किताबें रखी हुई हैं।

अमिताभ बच्चन के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यह तस्वीर भी बिग बी के घर की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या नजर आ रही हैं। तस्वीर के पीछे का नजारा भी खूबसूरत लग लग रहा है।

इस तस्वीर को रक्षा बंधन पर श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। तस्वीर में अभिषेक बच्चन, श्वेता के दोनों बच्चे नव्या और अगस्त्य के अलावा आराध्या और चचेरी बहन नैना भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर बिग बी के घर के अंदर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीवार को किस तरह से अलग अलग तस्वीरों से सजाया गया है। जो आकर्षक लग रहा है।

तस्वीर भी अमिताभ बच्चन के घर के अंदर की है। तस्वीर में बिग बी के अलावा जया बच्चन और श्वेता बच्चन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पीछे का नजारा बहुत सुंदर लग रहा है। दीवारों पर पेन्टिंग लगी है इसके साथ ही खूबसूरत झूमर नजर आ रहा है। वहीं अलग तरह की नक्काशी भी दीवारों पर नजर आ रही है