दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है.  महामारी का रूप ले चुकी इस बीमारी का एक ही इलाज है और वह है ‘एहतियात’। ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी हो जाता है कि हम अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसी क्या एहतियात बरतें, जिससे कोरोना संक्रमण के संभावित ख़तरे को टाला जा सके?  इसी क्रम में आज हम बात करेंगे अपने घर के फर्नीचर को सैनिटाइज करने के बारे में। अब आप सोच रहे होंगे कि इसकी ज़रूरत क्यों? असल में फर्नीचर  घर के हर  हिस्से में होता है। ऐसे में उसे साफ़-सुथरा और हाइजीनिक होना बेहद ज़रूरी है। तो आइए जानते हैं फर्नीचर को सैनिटाइज  करने का पूरा प्रोसिजर…

एक रिसर्च के मुताबिक कोरोनावायरस लकड़ी की सतह पर 24 से 36 घंटे तक जीवित रहता है .डॉक्टर्स का मानना है कि जब भी कोई व्यक्ति आपके घर के फर्नीचर का प्रयोग करे ,तो उसके उठने के बाद फर्नीचर को सैनिटाइज करें. मान लीजिए वह व्यक्ति कोरोनावायरस इनफेक्टेड है जो कि आपको नहीं मालूम. और उसने आपका फर्नीचर या कोई सी भी हार्डकोर सरफेस प्रयोग की . तो उसके बाद एक हेल्दी व्यक्ति वहां बैठता है या उस हार्डकोर का प्रयोग करता है तो वह इनडायरेक्टली संक्रमण के प्रभाव से अछूता नहीं रहेगा. सभी लोगों को यह समझने की जरूरत है कि यह वायरस ड्रॉपलेट इनफेक्शन से फैलता है.

करें सैनिटाइज़

सावधानी है जरुरी

डॉक्टर की हिदायत है कि जितना हो सके सावधानी बरतें .हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस की कोई ठोस दवा नहीं . इससे बचने के लिए मास्क लगाना और बार-बार हाथ धोना जितना जरूरी है. उतना ही अपने फर्नीचर को भी साफ रखना जरूरी है. ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट्स में बताया चा चुका है कि फर्नीचर को बैक्टिरिया और वायरस बड़ी आसानी से अपना घर बना सकते हैं. इसीलिए यहां हम आपको अपने फर्नीचर को साफ और सैनिटाइज्ड रखने के बार में बता रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस से दूरी बनाए रखने में मदद मिले.

घर के फर्नीचर करें सुरक्षित

यदि आपके फर्नीचर पर कपड़ो का कवर है तो वह  इन्फेक्शन ज्यादा जल्दी और तेज़ी से पकड़ेगा. इस तरह के फर्नीचर के ऊपर इन्फेक्शन फ्री सैनिटाइज़र स्प्रे करें. वैसे तो सैनिटाइजर बाज़ारो में आसानी से उपलब्ध है. उसका प्रयोग हर पिलो, कुशन व सोफे पर स्प्रे बोतल से करें.  हफ्ते में दो बार सैनिटाइज़र स्प्रे करें और अपने फर्नीचर को इन्फेक्शन फ्री रखें. लगातार सैनिटाइज़र स्प्रे करने से हमारा फर्नीचर इन्फेक्शन व वायरस से मुक्त रहेगा. 

यदि आपके घर में सैनिटाइजर नहीं है तो बिल्कुल परेशान न होयें. 

तरीका सैनिटाइजर बनाने का

1-

इसके लिए आप 3/4 कप रबिंग अल्कोहल यानी स्पिरिट,1/4 कप एलोवेरा जेल ,10-15 बूंदें एसेंशियल आयल (टी ट्री आयल और लैवेंडर आयल ) या 2 ढक्कन गुलाब जल, 1-नींबू का रस लें.सब को अच्छे से मिलायें. आप इन सब सामग्री को अच्छी प्रकार चलाएंगे तो इनका रंग सफेद हो जाएगा. सैनिटाइज़र तैयार है.  आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.  

आपके घर में जितना भी वुडन फर्नीचर हैं, जैसे कि डाइनिंग टेबल, बेड, अलमारी आदि , इसे तो आप सैनिटाइज़ करें हीं साथ ही और भी छोटे से छोटा  या बड़ा वुडन प्रोडक्ट भी साल्यूशन से सैनिटाइज कर सकते हैं.

2-

1/2 कप वाइट विनेगर,1/4 कप बेकिंग सोडा1 कप अमोनिया,4 कप गरम पानी लेकर सब को एक साथ मिलाएं मिलायें. इससे एक बोतल में बंद करके रखे.  जब भी आपको आपका वुडन फर्नीचर साफ़ करना हो आप एक  तौलिया लें और उसपर ये तैयार सैनिटाइज़र डालें और अपने फर्नीचर को अच्छे से साफ कपड़े से पौंछ दें. 

3-यदि आपके घर में प्लास्टिक का फर्नीचर है तो सैनिटाइज़र स्प्रे बनाने के लिए आपको केवल दो चीज़ो की ज़रूरत होगी. जरूरत के मुताबिक नींबू और सफेद  विनेगर लेकर बराबर मात्रा में मिलाा लें.अब चाहे तो इससे किसी टिशू या फिर स्प्रे की मदद से फर्नीचर को इन्फेक्शन फ्री व वायरस से बचा सकतें है. 

यह भी पढ़ें

सावधानी बरतें

सैनिटाइज करें अपना बेडरूम

कोविड-19 : ड्राइंग रूम करें सैनिटाइज ,अपनाएं ये टिप्स

कोविड-19 बच्चों का रूम करें सैनिटाइज 

कोविड-19 के खतरे के बीच खाने बनाते, खाते और स्टोर करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

लिफ्ट और सीढ़ियों का इस्तेमाल करते समय, खुद को संभावित कोरोना संक्रमण से इस तरह बचाएं

जब आसपास मौजूद लोग ना करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो अपनाएं यह टिप्स

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने जा रही हैं तो जान लें यह जरूरी बातें

ऑनलाइन सामान मंगवाने से पहले, जान लें यह जरूरी बातें