खुश हो जाएं, डिलीवरी में तीन महीने से भी कम समय रह गया है। आप बड़ी आसानी से इन सब बेहूदे और भद्दे लक्षणों को अलविदा कह पाएंगी। तब तक इतना जान लें कि ये आपके व आपके शिशु के लिए खतरनाक नहीं हैं। इसे मेडिकल भाषा में पॉलीर्मोफिक ईप्शन ऑफ प्रेगेनेंसी कहते हैं। डिलीवरी के बाद ये ठीक हो जाते हैं और आने वाली दूसरी गर्भावस्था में प्रकट नहीं होते वैसे तो ये पेट के स्ट्रेच मार्क्स पर उभरते हैं। लेकिन कभी-कभी जांघों, नितंबों या बाजुओं पर भी दिखाई देते हैं। डॉक्टर को दिखाएं वे कोई दवा, एंटीहिस्टेमाइन या इन्हें घटाने का तरीका बताएंगे। गर्भावस्था में त्वचा पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दिखाई दे सकती है। किसी भी तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं। हालांकि आपको इन्हें डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए लेकिन इन्हें इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें –
सातवां महीना – लगभग 28 से 31 सप्ताह में शिशु का विकास
गर्भावस्था में नॉर्मल है शिशु की काम या ज्यादा हलचल
अगर गर्भावस्था में नींद ना आए तो आजमाएं ये 16 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
