बाॅलीवुड के बिग बी और सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग उनके बंगले के निचे
खड़े होकर उनका इंतजार करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन के घर के आगे लोगों का जमावड़ा केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनके घर को देखने के लिए भी रहता है। अमिताभ का बंगला है भी इतना आलिशान जिसे देखने की तड़प लोगों में बनी रहती है।

सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड के कई कलाकार भी अमिताभ बच्चन के घर के दिवाने हैैं। इसी लिए तो वे यहां शूटिंग तक करवा चुके हैं। जी हां मुंबई के जूहू स्थित अमिताभ बच्चन का बंगला जिसका नाम उन्होंने जलसा रखा है।

यहां कई फिल्मों की शूटिंग तक हो चुकी है। फिल्मों की शूटिंग के अलावा भी अमिताभ के घर जलसा की कई खासियत रह चुकी है।

सबसे पहले फिल्मों की शूटिंग की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म चुपके-चुपके की शूटिंग भी इस घर में हो चुकी है। इसकी एक तस्वीर अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसमें अमिताभ और जया बच्चन फिल्म का एक सीन को फिलमा रहे हैं।
इसके अलावा आनंद, नमक हराम, सत्ते पर सत्ता जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी जलसा में ही हुई थी। यहीं नहीं 2013 में आई फिल्म बॉम्बे टॉकीज में अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म की शूटिंग भी यहां हुई थी।

अमिताभ बच्चन से पहले यह बंगला प्रोड्यूसर एन वाय सिप्पी का घर हुआ करता था। जिसे बाद में अमिताभ बच्चन ने खरीदा, फिर बेचा फिर दोबारा खरीद कर इसे नए सिरे से बनवाया। इसके बाद ही इस घर को जलसा नाम दिया।
बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन ने यह घर अपने और जया के नाम पर नहीं बल्कि अपने भाई की पत्नी के नाम पर करवाया था। अमिताभ के भाई अजिताभ की पत्नी रमोला बच्चन के नाम पर था। हालांकि 2006 में ये बंगला उन्होंने दोबारा जया बच्चन के नाम पर रजिस्टर किया गया था।
बता दें कि अमिताभ बच्चन के पास एक नहीं दो बंगले हैं। एक घर जलसा और दूसरा प्रतीक्षा है। दोनों ही घर काफी फेमस रहे हैं। अमिताभ के ये दोनों घर की दूरी महज 1 किलोमीटर है। अब बात करें जलसा की तो यहां यह बंगला 10,125 स्क्वेयर फुट एरिया में बना है।
इस बंगले में कई खास चीजें हैं। ये डबल स्टोरी बिल्डिंग है और इसमें बहुत ही खूबसूरत सीढ़ियां भी मौजूद हैं। जलसा के फर्नीचर और उसके डेकोरेशन की तस्वीरें आपने अक्सर अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा ही होगा।
